13.3 C
New York
Friday, October 23, 2026

विनय कुमार के आदर्श अस्पताल संगड़ाह के लिए 149 में से 1 भी Doctor नहीं मिला…

Hospital मे 10 में से 9 डॉक्टर के पद खाली

Ashoka time’s….11 April 25 

संगड़ाह। प्रदेश सरकार द्वारा कल नियुक्त किए गए करीब 149 Doctors में से Deputy Speaker विनय कुमार के हल्के के आदर्श स्वास्थ्य संस्थान संगड़ाह को 1 भी चिकित्सक न मिलना Social Media पर चर्चा में है।

इस बारे कल इसलिए भी चर्चा शुरू हुई क्योंकि विधानसभा उपाध्यक्ष ने सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन मे मौजूद Medical College का visit कर यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का दावा किया। अब लोग कह रहे हैं कि, अपने रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में मौजूद Model Hospital में Doctors के 10 में से 9 पद खाली होने के बावजूद यहां 149 में से एक भी डॉक्टर न ला सके विनय कुमार के दूसरे विधानसभा क्षेत्र में किए गए दावों का भी कहीं संगड़ाह जैसा हाल न हो। 17 अगस्त 2023 को हरियाली मेला संगड़ाह में इन्होंने संगड़ाह में Model Hospital के अलावा सुक्खू सरकार द्वारा बंद किए गए ExEn व SDO Electrical office को अगली Cabinet में मंजूरी दिलाने व जल्द Civil अथवा Judicial Court खुलवाने का दावा भी किया था। क्षेत्र के BJP नेता पूर्व सरकार द्वारा करीब साढ़े 10 करोड़ की लागत से बनी संगड़ाह Hospital Building की 2 साल पहले गिरी Retaining Wall, X-ray व जनरेटर सेट के लिए बजट उपलब्ध न करवा सकने के लिए भी उन पर तंज कस रहे हैं। इतना ही नहीं विभाग के अनुसार Health Workers न होने से 25 में से 14 Health Sub Center में ताले लगे हैं। BMO संगड़ाह डॉ अतुल भारद्वाज ने बताया कि, खाली पदों को लेकर हर माह विभाग को report भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि, अस्पताल भवन के डंगे के लिए Budget स्विकृत हो चुका है और PWD द्वारा काम शुरू नहीं करवाया गया है।

Previous articleFree Games Pokies With Welcome Bonus Games
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles