Ashoka Times…11 July 23 paonta Sahib

लगातार 6 दिन से हो रही भारी बारिश के चलते पांवटा साहिब गोंदपुर में हेम स्टोन कंपनी की बाउंड्री वॉल तोड़कर पानी भीतर घुस आया जिसके कारण कंपनी को काफी नुकसान पहुंचा है।

बता दें कि गोंदपुर क्षेत्र में कई कंपनियों के भीतर पानी घुसने की खबर है जिसमें हिम स्टोन कंपनी भी है बता दे कि कई कम्पनियों के पीछे जंगल का एरिया लगता है जहां पर भारी बारिश के कारण पानी इकट्ठा हुआ और उसके बाद एकदम बाउंड्री वॉल को तोड़कर भीतर तक घुस आया।
इस बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ओनर हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी कम्पनी (Him STONE RIBBERS P LTD 56/57 ind ariea Goundpur) में सुबह तकरीबन 8:30 बजे बाउंड्री वॉल तोड़कर पानी कंपनी में घुस गया जिसके कारण काफी नुकसान हुआ है।

वही इस बारे में एसडीएम गुंजीत चीमा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायतें आ रही हैं मौके का निरीक्षण भी किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर लोगों को फौरी राहत भी दी जा रही है उन्होंने कहा कि गोंदपुर क्षेत्र में भी कुछ कंपनियों में पानी आया है उसकी भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

उफनती नदी को पार करने के प्रयास में एक व्यक्ति ने गंवाई जान…
टापू पर फंसे 5 लोग…एनडीआरएफ रही असफल…हवाई जहाज की मांग… पढ़िए क्या है हालात
कुछ सेकंड में ही निकल गया पुल और सड़क को पानी…देखें पहाड़ों में कैसी है स्थिति…
नदी के बीच फंसे 25 से 30 लोगों का रात भर चला रेस्क्यू…सभी सुरक्षित…SDM








