9.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई….500 नशीली टेबलेट सहित दो युवक गिरफ्तार..

Ashoka time’s…2 March 26

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 500 नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक प्रतिबंधित दवाइयाँ लेकर परवाणू क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टोल बैरियर परवाणू पर नाकाबंदी कर दी।

इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। बाइक सवार युवकों की पहचान यश कुमार (20) पुत्र छोटे लाल, निवासी देयुंघाट, सपरून, सोलन और सोनू कुमार (24) पुत्र रवि कुमार, निवासी देहूं चौकी, कंडाघाट के रूप में हुई है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles