9 C
New York
Sunday, November 29, 2026

बच्चे की मौत पर सनसनी…ट्रैक्टर से कुचलकर मौत या बीमारी से मौत संदेह बरकरार….

animal image

Ashoka Times…4 April 2026

पांवटा साहिब के भूपपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 11 वर्षीय बच्चे के दाह संस्कार के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाने का प्रयास किया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बच्चे को नजदीकी क्रेशर के ट्रैक्टर से एक्सीडेंट में कुचल दिया गया लेकिन उसे साधारण बीमारी का मामला बता कर संस्कार कर दिया गया।

पुलिस टीम मौके जाती हुई….

पांवटा साहिब में बेहद दर्दनाक कहे या शर्मनाक मामला सामने आया है, एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत ने सनसनी फैला दी है । बताया जा रहा है कि बच्चों की मौत ट्रैक्टर एक्सीडेंट में हुई थी लेकिन शहर के बाहुबली कहे या खनन माफिया उन्होंने इस पूरे एक्सीडेंट को बच्चों की बीमारी में तब्दील कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम करने की बजाय लोगों के दबाव में आकर संस्कार होने दिया यानी अब बच्चे का ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हुआ था या बीमारी से उसकी मृत्यु की पुष्टि नहीं हो पाएगी।

आपको बता दे कि तकरीबन 11 साल पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें एक लड़की खेतों में लगाए गए करंट से मारी गई थी लेकिन उस वक्त एसपी के सिरमौर ने पांवटा साहिब में डेरा डाल दिया था और उस पूरे मामले में बिना किसी कोताही के मृतक लड़की को इंसाफ दिलाया था। जिनके खेत में वह लड़की करंट से मरी थी उन्हें सलाखें देखनी पड़ी थी। लेकिन फिलहाल ऐसा लगता है कि चाहे इस 11 वर्षीय बच्चे की मौत ट्रैक्टर से कुचले जाने से हुई हो या बीमारी से कुछ अधिकारियों के कारण यह कभी पता नहीं चल पाएगा।

वही फिलहाल एसपी सिरमौर को जैसे ही इस पूरे मामले की जानकारी मिली उन्होंने कई टीमों का गठन कर मौके पर भेजी है अब वह क्या जानकारी निकाल कर लाएंगे कह पाना मुश्किल है लेकिन ऐसा लगता है कि एक बच्चे को शायद कभी इंसाफ न मिल पाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles