=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
18.8 C
New York
Wednesday, October 14, 2026

पांवटा साहिब नगर परिषद पार्किंग में हत्या…

54 वर्षीय को तेजधार हथियार से गोदा…

Ashoka Times…18 august 2026

पांवटा साहिब के विश्वकर्मा मंदिर के पीछे नगर परिषद पार्किंग में एक 54 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात 2 और 3 बजे के बीच का मामला बताया जा रहा है। विश्वकर्मा मंदिर की पीछे नगर परिषद पार्किंग में मृतक भागमल उम्र 54 वर्ष निवासी शिलाई के तौर पर पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि भागमल एक पिकअप का ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि चाकू जैसे तेज धार हथियार से गोदकर कर हत्या को अंजाम दिया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि विश्वकर्मा मंदिर के पीछे पार्किंग में किसी बात को लेकर कहां सुनी हुई होगी । इसके बाद मृतक भागमल पर चाकू जैसे हथियार से हमला किया गया भागमल चिल्लाता हुआ लगभग 100 मीटर दूर विश्वकर्मा मंदिर के बाहर गेट पर गिर गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। देर रात एक ई रिक्शा चालक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर आकर भागमल को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक भागमल की जेब में पैसे और मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं इसका मतलब लूटपाट के लिए यह है हत्या नहीं की गई है। हालांकि अब यह जांच का विषय है कि यह हत्या क्यों और किसने की है।

रात 11 बजे के बाद विश्वकर्मा चौक पर नजर आते हैं संदिग्ध…

आपको बता दे की रात के 11:00 के बाद विश्वकर्मा चौक पर संदिग्ध लोगों की तादाद बढ़ जाती है जिसमें स्मैक और शराब के आदि लोग बस स्टैंड पर बस का इंतजार करने वाले लोगों को बहला फुसला कर अपने साथ पीछे कांप्लेक्स या अंधेरी जगह पर ले जाते हैं और उनके साथ पॉकेट मारी उनके मोबाइल चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं।

सीसीटीवी जांच में जुटी पुलिस…

बता दे की पुलिस अधिकारी विश्वकर्मा चौक और आसपास के सीसीटीवी खंगाले में लग गए हैं उम्मीद है की जल्दी ही इस पूरे हत्याकांड से पर्दा उठा दिया जाएगा।

फॉरेंसिक जांच के लिए आ रहे अधिकारी…

वहीं पुलिस ने जहां पर चाकू मारे गए हैं और जहां पर सब ब्राह्मण हुआ है दोनों जगह पर बैरिकेडिंग कर दी है और जंगा से फॉरेंसिक टीम मौके पर आ रही है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी मानवेंद्र…

वही आपको बता दें कि उप मंडल पुलिस अधिकारी मानवेंद्र ठाकुर मौके पर जांच के लिए पहुंचे हैं।

वही मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles