8.5 C
New York
Sunday, October 25, 2026

दुखद समाचार…2 सगे भाइयों की खड्ड में डूबने से मौ#त…एक ही घर के बुझे दो चिराग 

दुखद समाचार…2 सगे भाइयों की खड्ड में डूबने से मौ#त…एक ही घर के बुझे दो चिराग

बकरियां चराने के दौरान हुआ हादसा

Ashoka time’s…7 May 26 

संगड़ाह। नागरिक उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार तहसील के देवामानल गांव से आज 2 सगे भाइयों की खड्ड अथवा नाले में डूबने का दुखद समाचार आया। हादसे से क्षेत्र शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार दोनों भाई गांव के समीप जंगल में अपनी बकरियों व बैलों को चराने गए थे। इसी दौरान खेलते-खेलते 8 साल के छोटे भाई आयन का पैर फिसल गया और वह खड्ड अथवा नाले में जा गिरा। छोटे भाई को डूबता देख 9 साल के बड़े भाई अभिनव ने उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि, बड़ा भाई बोलने और सुनने में असमर्थ है, जिस कारण वह सहायता के लिए आवाज नहीं लगा पाया। देखते ही देखते दोनों भाई पानी के तेज बहाव में फंस गए और जब तक बच्चों के पिता यहां पर पहुंचे, तब तक दोनों बच्चे खड्ड की चपेट में आ चुके थे। पुलिस थाना संगड़ाह में दर्ज इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है और शवों को पोसै के लिए राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया है। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने कहा कि, तहसीलदार नौहराधार को मृतक बच्चों के परिजनों को तुरंत राहत राशि जारी करने को कह दिया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इन दिनों बारिश के चलते उफ़ान पर चल रहे नदी नालों के किनारे सावधानी बरतने की भी अपील की। बहरहाल छोटे भाई को बचाने के लिए बड़े भाई की भी मौत की इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक व्यक्त है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles