उलाना के 30 वर्षीय शेखर उर्फ बीभू का PGI में निधन… क्षेत्र में शोक की लहर
Ashoka time’s…7 May 26
उपमंडल के नौहराधार तहसील के गांव उलाना निवासी 30 वर्षीय जवान शेखर उर्फ बीभू का बीते परसों PGI चंडीगढ़ में निधन हो गया था।
वे कुछ दिन से अचानक अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें परिजनों ने PGI में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ही बीभू ने अंतिम सांस ली। *बीते कल गांव उलाना में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।*
शेखर उर्फ बीभू की शादी को मात्र डेढ़ साल ही हुआ था। जिस उम्र में मां-बाप बेटे के सपने सजाते हैं, उस उम्र में 30 साल के बेटे की अर्थी उठने से उलाना गांव स्तब्ध है। जिस घर में उसकी हंसी गूंजती थी, आज वहां सन्नाटा पसरा है। मां की गोद सूनी हो गई, पिता का सहारा छिन गया। भाई का साथी बिछड़ गया। वैवाहिक जीवन की शुरुआत में ही पत्नी का सुहाग उजड़ गया। अंतिम संस्कार में उमड़े जनसैलाब ने नम आंखों से बीभू को अंतिम विदाई दी।*
शेखर उर्फ बीभू अपने पीछे अधूरे सपने और अनगिनत यादें छोड़ गया। *ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।*

