सतयुगी तीर्थ रेणुका जी मे DFO की Permission के नाम पर शराब पीने व मीट खाने पर आपत्ति जताई
Ashoka time’s…6 May 26
सतयुग तीर्थ कहलाने वाले हिंदुओं के प्रमुख आस्था स्थल रेणुका जी में DFO की अनुमति के नाम पर शादी समारोह में शराब पीने व मीट परोसे जाने पर स्थानीय पर्यावरण प्रेमी राजेंद्र सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई। कल रात हुए एक शादी समारोह के बाद आज रेणुका जी मेला मैदान में Wine व Beer की सैकड़ो बोतलों के ढेर का Video जारी करते हुए उन्होंने कहा कि, रेणुका जी न केवल हिंदुओं का आस्था स्थल है, बल्कि फॉरेस्ट अथवा Wildlife Sanctuary area भी है और यहां नियमानुसार वन भूमि में ऐसे आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। इससे पहले बेसरा गायों को लेकर HP High Court में याचिका दायर कर चुके राजेंद्र ने इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई न होने की सूरत में न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही। उधर DFO रेणुका जी बलदेव राज ने कहा कि, दरअसल विभाग के पास ऐसी जगहों पर शराब पीने व मीट खाने वालों पर कार्यवाही का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि, उनसे पहले के अधिकारी भी ऐसी अनुमति दे चुके हैं।

