10.7 C
New York
Thursday, October 22, 2026

डेंजरस पार्किंग में हो रही दर्जनों हैवी व्हीकल की पासिंग…

अधिकारी ही उड़ा रहे या यातायात व्यवस्था की धज्जियां…

Ashoka Times…26 November 2025

पांवटा साहिब के बातामंडी में नेशनल हाईवे पर 100 से अधिक हैवी व्हीकल को डेंजरस पार्किंग में खड़ा कर पासिंग की जा रही है। ये प्रक्रिया सुबह से शाम तक चलती रहती है।

जिन अधिकारियों की कानून व्यवस्था और यातायात पर आमजन को कानून पालना की जिम्मेदारी दी गई है, वही लोग डेंजरस पार्किंग मैं दर्जनों हैवी व्हीकल को खड़ा कर गाडियों की पासिंग परेड कर रहे हैं। आपको बता दे की नेशनल हाईवे पर हैवी व्हीकल को खड़ा नहीं किया जा सकता क्योंकि तेज रफ्तार से गुजरने वाली गाड़ियों के एक्सीडेंट होने की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं। ऐसे में MVI पांवटा साहिब द्वारा बाता मंडी में नेशनल हाईवे पर ही 100 से अधिक हैवी व्हीकल को सड़क पर खड़ा कर पासिंग परेड ली जा रही है।

बता दें कि पांवटा साहिब की यातायात व्यवस्था पहले से ही बेहद असुरक्षित बनी हुई है । लगातार बढ़ रही सड़क दुघर्टनाओं में लोग जान के साथ शरीर के जरूरी अंग भी धंधा रहे हैं।ऐसे में राम भरोसे चल रही गाड़ियों की पासिंग नेशनल हाईवे पर लेना और अधिक ख़तरनाक हो रही है।

ब्लैक-स्पॉट्स: आपको बता दे की पांवटा साहिब के बाता मंडी में वह खास स्थान हैं, जहां दुर्घटनाएं होने की संभावना ज़्यादा होती है, जिन्हें ब्लैक-स्पॉट कहा जाता है। ऐसी जगह पर पासिंग करना और अधिक डेंजरस हो जाता है।

हादसों की संख्या….भारत में सड़क हादसे एक गंभीर चिंता का विषय हैं, जहां हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 4,80,583 से अधिक दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,72,890 से अधिक मौतें हुईं और 4,62,825 लोग घायल हुए। देश में प्रतिदिन लगभग 1,316 हादसे और 474 मौतें होती हैं, यानी हर घंटे लगभग 20 जानें जाती हैं। दुनिया के केवल 1 प्रतिशत वाहन भारत में हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली वैश्विक मौतों का 11 प्रतिशत हिस्सा यहीं है।

क्या बोले एसडीएम गुंजित चीमा…

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित चीमा ने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि डेंजरस पार्किंग में में पासिंग न की जाए। सुरक्षित जगह की तलाश की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles