14.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन…सुमित खिमटा

Ashoka time’s…3 april 25 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि नाहन के ऐतिहासिक चैगान में 15 अपै्रल 2025 को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अथिति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक मार्चपास्ट का आयोजन किया जायेगा । उपायुक्त ने यह जानकारी आज गुरूवार को नाहन में हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीे।
उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को मुख्य अथिति द्वारा नाहन शहर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया जायेगा। इसके अलावा हिमाचल निर्माता डा0 यशवंत परमार की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेगें। इसके उपरांत मुख्य अथिति द्वारा परेड का निरीक्षण करने के उपरान्त आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी।
सुमित खिम्टा ने बताया कि समारोह में पुलिस, गृह रक्षकों की टुकडियों के अतिरिक्त एनसीसी व अन्य स्थानीय शिक्षण संस्थानो के छात्र- छात्राएं भी भाग लेगें। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल दिवस समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानो के विधार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने सभी विभाग को निर्देश दिए की हिमाचल दिवस समारोह के लिए सौपी गई जिम्मंेवारी का गंभीरता से निर्वहन करें ताकि हिमाचल दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त दण्डाधिकारी एल आर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोलटा, सहायक आयुक्त उपायुक्त विवेक शर्मा तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपास्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles