कुपवी में अवैध भांग की खेती का पर्दाफाश, 811 पौधे बरामद…
Ashoka time’s…17 September 26
शिमला जिला के चौपाल उपमण्डल के तहत कुपवी में खेतों के बीच छिपाकर की जा रही अवैध भांग की खेती का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
पुलिस को एक खेत में भांग के एक-दो नहीं, बल्कि 811 पौधे मिले। पुलिस ने इनमें से 20 पौधों को नमूने के रूप में जब्त किया और 791 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस मामले में मंगत राम निवासी तहसील कुपवी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत पुलिस थाना कुपवी में मामला दर्ज किया गया है।

