लाना पालर के संगम पुंडीर का अंडर-19 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन
Ashoka time’s…17 September 26
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाना पालर के छात्र संगम पुंडीर पुत्र बृजमोहन का अंडर-19 कबड्डी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
संगम पुंडीर ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के डीपीई कुलदीप ठाकुर ने बताया कि संगम शुरू से ही खेल के प्रति समर्पित रहा है और यह चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अब संगम पुंडीर राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगा।
चयन पर विद्यालय परिवार ने संगम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

