15.4 C
New York
Friday, October 16, 2026

पुलिस ने जब्त की 1,488 बोतल शराब और बीयर… आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने जब्त की 1,488 बोतल शराब और बीयर… आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Ashoka time’s…17 September 26

शिमला जिले के रामपुर में पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों के कब्जे से करीब 1,488 बोतल शराब और बीयर बरामद की है।

पुलिस के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र में गश्त और वाहनों की जांच के दौरान उमरी मोड़ पर दो लोगों को रोका गया। उनकी तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में शराब और बीयर बरामद हुई। आरोपियों की पहचान रामपुर निवासी दीपक भारद्वाज (29) और सुखा नंद के रूप में हुई है। बरामद खेप में ऊना नंबर-01 की 1,140 बोतलें, थंडर बोल्ट बीयर की 108 बोतलें, ओल्ड मोंक की 96 बोतलें, ICONIQ White की 60 बोतलें और Royal Stag की 84 बोतलें शामिल हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बरामद शराब और बीयर को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में शराब की खेप से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles