Ashoka Times…15 august 2026
लघु उद्योग भारती पांवटा साहिब इकाई की ओर से देशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। इकाई ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलजुलकर कार्य करने का संदेश दिया।
लघु उद्योग भारती की ओर से कहा गया कि देश के लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उद्यमियों को राष्ट्रहित में योगदान देने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर इकाई के अध्यक्ष विशांत गर्ग, सचिव नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुजल अग्रवाल, इंडस्ट्रियल एडवाइजर जी.एस. चौहान (सेवानिवृत्त JDI) तथा लीगल एडवाइजर एडवोकेट अनिंदर सिंह ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
“उद्योग हित, राष्ट्र हित” के संदेश के साथ लघु उद्योग भारती पांवटा साहिब इकाई ने देश की प्रगति में उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

