8.5 C
New York
Sunday, November 29, 2026

सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी-उपायुक्त

animal image

उपायुक्त ने सैनवाला पेयजल योजना लोगों को की समर्पित…

Ashoka time’s…19 March 26 

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस के अवसर पर सैनवाला उठाऊ पेयजल योजना लोगों को समर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस पेयजल योजना से अम्बवाला- सैनवाला ग्राम पंचायत की 6 बस्तियों की लगभग 3500 आबादी लाभान्वित होगी।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के प्रथम चरण में 331 करोड़ की लागत से 237 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का प्राकलन तैयार किया गया जबकि नाहन मण्डल में 69 करोड़ की लागत से 68 पेयजल योजनाओं को स्वीकृत किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत एक लाख इक्कीस हजार पेयजल कनेक्शन जारी किए गए जिनका प्रबंधन एवं संचालन तथा वितरण ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे जल के महत्व को समझें और इसका सदुपयोग करें।
उपायुक्त ने ग्राम पंचायत अम्बवाला-सैनवाला के ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ सदस्यों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
इस दौरान अधिक्षण अभियंता जलशक्ति विभाग सिरमौर राजीव महाजन ने उपायुक्त को शॉल टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
राजीव महाजन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में ‘जल अर्पण’ एक जन-भागीदारी पहल है, जो जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा और ग्राम पंचायतों के नेतृत्व में पानी के सदुपयोग को बढ़ावा देती है। यह विशेष रूप से जल स्रोतों की सुरक्षा, परीक्षण और ‘ग्राम जल संवाद’ के माध्यम से समुदाय को जल प्रबंधन में सक्रिय बनाती है।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता जलशक्ति देवानंद पुंडीर, एसडीओ रोशन लाल सहित जलशक्ति विभाग के कर्मचारी तथा ग्राम पंचायत अम्बवाला- सैनवाला के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles