10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

राजस्व विभाग में एक लाख रिश्वत मामले में विजिलेंस को सौंपी जिम्मेदारी…

Ashoka Times…15 October 23

पांवटा साहिब के पटवारखाना में एक लाख रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस विभाग को जिम्मेदारी सौंप गई है कयास लगाए जा रहे हैं कि अब इस मामले की परतें पूरी तरह से खुलकर सामने आएगी।

पांवटा साहिब के पटवारखाना में चौकीदार द्वारा इंतकाल के ऐवज में ₹100000 रिश्वत ली गई । क्योंकि चौकीदार द्वारा कितनी बड़ी रकम रिश्वत लिए जाने को लेकर कई तरह की भ्रांतियां उत्पन्न हो रही थी जिन पर विराम लगाते हुए एसडीएम पता और तहसीलदार द्वारा इस पूरी मामले को विजिलेंस को सौंप दिया गया है ताकि विभाग पर उड़ रहे छींटों को पूरी तरह से साफ किया जा सके।

क्या है पूरा मामला….

बता दें कि एक लाख रूपए रिश्वत लेने का मामला वार्ड नंबर 9 के पार्षदपति राजेश गुप्ता द्वारा उजागर किया गया है उन्होंने बताया था कि इंतकाल चढ़ाने के लिए उनके एक जानकार से पटवार वृत पांवटा साहिब में तैनात चौकीदार द्वारा एक लाख रुपया लिया गया। जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली उन्होंने तुरंत चौकीदार को एक लाख रुपए वापस करने के लिए कहा, इस दौरान फोन पर चौकीदार ने कई बार उसे आश्वासन दिया कि वह ₹100000 लौटा देगा क्योंकि जो काम उसे सौंपा गया था वह नहीं हुआ है और आखिर में चौकीदार द्वारा एक लाख रुपए लौटा दिए गए। इस दौरान पार्षद पति राजेश गुप्ता ने इस पूरे मामले का वीडियो बनवा लिया था।

राजेश गुप्ता ने बताया कि पटवार व्रत में चौकीदार के पद पर तैनात द्वारा इंतकाल को पटवार व्रत के रजिस्टर में चढ़ा भी दिया था लेकिन तहसीलदार द्वारा इस पूरे मामले को भांप लिया और इंतकाल को रोक दिया गया। इस पूरे मामले को लेकर पार्षद पति राजेश गुप्ता ने शिकायत तहसीलदार को भी की है ।

वही जब इस बारे में तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चौकीदार द्वारा एक लाख रिश्वत मामले में जांच की जिम्मेदारी विजिलेंस विभाग को सौंप दी गई है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो सके उन्होंने कहा कि इस तरह की रिश्वतखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी भविष्य में भी अगर कोई मामला सामने आता है तो सख्त से सख्त कार्रवाई करने से वह नहीं झिझकेगें।

दो परिवारों के बीच खूनी झड़प…मामले को दर्ज कर जांच शुरू

ददाहू में नेत्र जाँच एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ने जांचा 90 मरीजों का स्वास्थ्य

अनियंत्रित हो खाई में गिरी कार….स्कूल शिक्षक की मौत…अन्य गंभीर घायल 

एसडीएम, रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति व बांध के महाप्रबंधक के बीच समझौता बैठक

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles