
पाँवटा साहिब के अंतर्गत एक व्यक्ति के कब्जे से 3.40 ग्राम चिट्टा बरामद मामला दर्ज*
Ashoka time’s…28 Nov 26
दिनांक 27-11-26 को SIU नाहन की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3.40 ग्राम मादक पर्दाथ चिट्टा/स्मैक बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अफजल उत्तर-प्रदेश का रहने वाला है जो पाँवटा साहिब तथा आस पास के ईलाका में चिट्टा/स्मैक बेचने का धन्धा काफी समय से कर रहा है। जो इस समय कुलहाल की तरफ से पांवटा साहिब की और आ रहा है, यदि इसी समय चैक किया जाये तो इनके कब्जा से भारी मात्रा मे मादक पदार्थ चिट्टा/ समैक बरामद हो सकता है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए यमुना बैरियर पर पुल के साथ ही उपरोक्त व्यक्ति का इंतजार किया गई। एक व्यक्ति कुलहाल की तरफ से पैदल आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने ईशारा करके रोककर काबु किया गया जिसने पुछने पर अपना नाम अफजल पुत्र श्री रफीक निवासी गांव, डाकघर व तहसील बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर-प्रदेश बतलाया । अफजल उपरोक्त की तलाशी नियमनुसार ली गई दौराने तलाशी इसके कब्जे से कुल वजन 3.40 ग्राम मादक पर्दाथ चिट्टा/स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर अफजल उपरोक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

