
नाहन पांवटा रोड पर 3 घंटे रहा, दोनों और लगी गाड़ियों की लंबी कतारें..
पुलिस ने किया मामला दर्ज, 22000 चालान…
- Ashoka Times…9 August 26
नाहन के नवोदय स्कूल के पास एक ट्राला द्वारा बीच सड़क में तिरछा खड़ा कर एन एच पर जाम लगा दिया गया जिसके कारण तकरीबन 3 घंटे तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को जप्त किया है और मामला भी दर्ज किया गया है।
राजकीय कार्य के सन्दर्भ मे निवेदन है कि ईमरोज पुलिस कन्ट्रोल रुम नाहन से बजरिया फोन थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि नवोदय विद्यालय के पास कोई ट्रक खराब होने के कारण जाम लगा है। जिस पर मन ASI मय HHC कर्मजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर गाडी ट्राला न0 HR45E-3236 जो सडक के बीचों-बीच मे तिरछा करके खडा था। जिससे नाहन से पांवटा रोड पूरी तरह बन्द था। ट्राला चालक भी मौका पर हाजिर मिला जिसने पूछने पर अपना नाम समीर खान पुत्र अफजल खान गांव मण्डोपुर तह0 रामपुर जिला सहरनपुर UP बतलाया की ये ट्राला आशीष चौधरी दुकान न0 2 नजद नूर महल चौक बीरू कलौनी मेन रोड सै0 32 करनाल हरियाणा के नाम पर दर्ज है। ट्राला चालक समीर खान मौका पर बन्द पडे रोड को खुलवाने का कोई भी प्रयास न कर रहा था। नाहन से पांवटा रोड पूरी तरह बन्द होने के कारण मौका ट्राला से दोनो तरफ दूर-दूर तक वाहनो की लम्बी कतारे लगी थी। जिससे आम जनता की आवाजाही व यातायात के संचालन मे बाधा उत्पन्न हो रही थी और लोक संकट की स्थिति उत्पन्न हुई। जिस पर उपरोक्त ट्राला को मय रेत के बजरिया फर्द बतौर वजह सबूत कब्जा पुलिस लिया गया। और मन ASI द्वारा मौका पर JCB को बुलाया गया और ट्राला मे से JCB द्वारा रेत निकालकर खाली करने पर ट्राला को मौका से JCB द्वारा हटाकर कुछ दुरी पर सडक के किनारे कच्ची जगह मे खडा किया गया और मन स0उ0नि0 ने मय मुलाजमानों की सहायता से बाधित यातायात को खुलवाया दोनों तरफ से खुलवाया। रोड खुलने पर सडक के दोनो तरफ जाम मे फंसे वाहनो को निकाला गया। जो उपरोक्त गाडी ट्राला चालक समीर खान के द्वारा अपने गाडी को सडक के बीच मे तिरछा करके खडा आमदोरफ्त मे बाधा उत्पन्न करने का कृत्य जेर धारा 285 BNS की जद मे आना पाया जा रहा है। जो असल रुक्का ब्राये कायमी मुकदमा बदस्त HHC कर्मजीत सिंह न0 39 के पुलिस थाना सदर नाहन भेजा जा रहा है। मुकदमा दर्ज करके न0 मुकदमा से सूचित करें मन ASI तफ्तीश वर मौका हूं।

