12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

दर्दनाक हादसा..पौंग झील में नाहने उतरे दो युवकों की मौत…

Ashoka time’s….18 june 23 

पुलिस थाना जवाली के अधीन पौंग झील के बीच स्थित बाथू दी लड़ी में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। 

मृतकों की पहचान…

रजत (23) पुत्र अशोक कुमार और अमित कुमार (26) पुत्र अशोक कुमार निवासी दौलतपुर (ऊना) के रूप में हुई है।

रजत लोक निर्माण विभाग में कार्यरत था तथा अमित कुमार आर्मी में था। दोनों ही युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ पांडवों द्वारा निर्मित बाथू दी लड़ी को देखने के लिए बाइक पर आए थे।

दोपहर बाद रजत और अमित कुमार पौंग झील में नहाने के लिए चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे गहरे पानी में चले गए तथा डूब गए। दोनों को पानी में डूबता देख पास खड़े अन्य दोस्तों ने शोर मचाया। युवकों के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर डुबकियां लगाकर युवकों को तलाश करने की काफी कोशिश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

वहीं, सूचना मिलते ही एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह और डीएसपी मनोज कुमार पुलिस टीम सहित मौका पर पहुंचे तथा युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासन और पुलिस मौका पर पहुंच चुके हैं और डूबे युवकों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक पानी में डूबे युवकों का कोई पता नहीं चल पाया है।

अवैध रूप से हो रही थी अफीम की खेती…मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस टीम ने बस सवार युवक से 59.89 ग्राम चिट्टा किया बरामद… पूछताछ जारी

सिरमौर ट्रक यूनियन प्रधान पद के लिए बलजीत नागरा सशक्त उम्मीदवार…

हिमाचल बस पर उपद्रवियों ने किया पथराव देर रात का मामला… विभाग ने अब तक नहीं करवाया मामला दर्ज…!

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles