18.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

पुलिस टीम ने बस सवार युवक से 59.89 ग्राम चिट्टा किया बरामद… पूछताछ जारी

Ashoka time’s….18 june 23 

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 21 चंडीगढ़-मनाली पर मंडी पुलिस टीम द्वारा पंजाब नंबर की एक निजी वोल्वो बस सवार युवक को 59.89 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

मंडी पुलिस की एसआईयू टीम ने मुख्य आरक्षी परदीप कुमार की अगुवाई में पुंघ के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान टीम ने अमृतसर से मनाली जा रही एक निजी वोल्वो बस नंबर PB 01C 9927 को जांच के लिए रोका। चेकिंग के दौरान बस की सीट नंबर 29 पर बैठे युवक के बैग से एसआईयू की टीम ने उक्त मात्रा में चिट्टा बरामद किया।

आरोपी की पहचान पलविंदर सिंह (38) पुत्र हरदेव निवासी पालसौर तहसील तरनतारन पंजाब के तौर पर हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि एसआईयू टीम मंडी ने पुंघ में एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

सिरमौर ट्रक यूनियन प्रधान पद के लिए बलजीत नागरा सशक्त उम्मीदवार…

हिमाचल बस पर उपद्रवियों ने किया पथराव देर रात का मामला… विभाग ने अब तक नहीं करवाया मामला दर्ज…!

पांवटा में ईएसआई अस्पताल बनाने का मामला आगे बढ़ाया जायेगा -सुमित खिमटा

सिरमौर में 19 से 26 जून तक नशे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान-विवेक शर्मा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles