13.2 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हिमाचल बस पर उपद्रवियों ने किया पथराव देर रात का मामला… विभाग ने अब तक नहीं करवाया मामला दर्ज…!

Ashoka Times…17 june 23 

यमुनानगर के नजदीक छछरौली थाना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश की वोल्वो बस पर कुछ उपद्रवियों ने पत्थरों से हमला कर दिया जिसमें दो व्यक्ति घायल भी हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से पांवटा साहिब के लिए आ रही वोल्वो शुक्रवार रात तकरीबन 9:00 बजे छछरौली के पास शेरपुर मोड़ पर कुछ उपद्रवी लोगों ने पहले बस को रोका और उसके बाद पत्थर डंडे से हमला कर बस के शीशों को तोड़ दिया।

इस बारे में पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 के निवासी जो इस बस में मौजूद थे वह प्रत्यक्ष दर्शी उन्होंने बताया कि यमुनानगर के आसपास इस बस को कुछ लोगों ने हाथ दिया और बस के कंडक्टर के साथ बदसलूकी की अज्ञात लोग बस को ऐसी जगह रोकने के लिए कह रहे थे जहां पर सब का रूकने का कोई स्टेशन नहीं था। जिसके बाद नाराज यह युवक एक बाइक पर आए और उन्होंने छछरौली के नजदीक बस को रोका और उस पर पत्थर डंडों से हमला कर दिया इस दौरान बस का कांच टूट गया और अंदर बैठे लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं इस पूरे मामले को लेकर छछरौली थाने में मामला दर्ज करवाने की बात कही जा रही हैं।

पांवटा में ईएसआई अस्पताल बनाने का मामला आगे बढ़ाया जायेगा -सुमित खिमटा

उपायुक्त ने पांवटा साहिब गुरूद्वारा में टेका माथा…

कालाअंब पंचायत में पेयजल, शौचालयों व अन्य विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ स्वीकृत-अजय सोलंकी

सिरमौर में 19 से 26 जून तक नशे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान-विवेक शर्मा

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles