8.2 C
New York
Saturday, November 28, 2026

तालाब में तैरता मिला नव#जात का श#व…जन्म देते ही फेंक दिया.. जांच में जुटी पुलिस… Himachal 

animal image

Ashoka Times….16 april 2025

हिमाचल प्रदेश में एक नवजात का शव तालाब में तैरता हुआ पाया गया है। 

बता दें कि जैसे ही ग्रामीणों को पता चला। उन्होंने ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी गई। नवजात के गले में पत्थर बांध कर फेंका गया था। इस घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। पुलिस टीम थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि शिशु (मेल) का जन्म हाल ही में हुआ था और जन्म के तुरंत बाद उसे तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंचायत उप-प्रधान रमन कुमार ने बताया कि उन्हें जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इस अमानवीय घटना से पूरे क्षेत्र में चर्चा है।

फ़िलहाल यह पता नहीं चल पाया कि शिशु के माता -पिता कौन है। उधर, थाना प्रभारी बंगाणा जिला ऊना, रोहित कुमार ने बताया कि शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles