
Ashoka Times…25 November 2026
पांवटा साहिब देहरादून हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरे युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बायकुआँ निवासी बबलू पुत्र राम आसरा उम्र 30 वर्ष युवक नशे का आदी बताया जा रहा था और उत्तराखंड के कुंजा में नशा खरीदने और करने जाता था। आज भी वह अपने साथी के साथ बाइक पर आ रहा था तभी पुल पर आगे चलते एक ट्रक को उसने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई । उसके साथी दीपक पुत्र गुलजारी लाल उम्र 25 साल को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है मृतक के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने युवक को बहुत समझाया था कि वह नशा ना करें परंतु वह नहीं मानता था वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की वजह से कई मौतें हो चुकी हैं वह सड़क हादसों की वजह भी नशा बन रहा है।

