12.8 C
New York
Saturday, October 31, 2026

गौ सेवा भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा…प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल

गौ सेवा भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा…प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल

Ashoka time’s…27 May 26

दिनांक 27.05.2026 को डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू के विद्यार्थियों और समस्त स्टाॅफ के द्वारा स्थानीय गऊशाला सती बाग में जाकर गऊमाता की सेवा की। जैसा कि विदित हैं कि डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू का मोटो चरित्र ,संस्कार और उच्चकोटि की शिक्षा हैं।

विद्यालय का ये एक प्रबल दृष्टिकोण हैं कि जो विद्यार्थी अपनी संस्कृति और संस्कारो से जुडे रहते हैं उनका पथभ्रष्ट होना नामुमकिन होता हैं। गऊशाला का यह कार्यक्रम भी इसी का एक हिस्सा हैं। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और स्कूल स्टाॅफ के द्वारा गऊमाता को अपने साथ लाई रोटियां , फीड और अन्य खाद्य साम्रगी खिलाई गयी।

वहां पर विद्यालय के अध्यापक सत्यप्रकाष शर्मा के द्वारा बच्चों को बताया गया कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा हैं , गाय को माता का दर्जा दिया गया हैं क्योंकि यह हमें दूध , घी , गोबर और गौमूत्र जैसी जीवनोपयोगी चींजे प्रदान करती हैं। गौ सेवा न ष्केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं बल्कि पर्यावरण ओर कृषि के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं गोबर से बनी खाद खेंतों को उर्वर बनाती हैं ओर जैविक खेती को बढावा देती हैं इसके अलावा हमारी हिन्दू सनातन संस्कृति में गौ सेवा की देखभाल करना पुण्य का काम भी माना जाता है। गौ सेवा से हमें करूणा , प्रेम ओर जिम्मेदारी का संदेष मिलता हैं । इससे समाज में सकारात्मकता आती है।
इस अवसर पर थानाप्रभारी प्रियंका चैहान ने सभी विद्यार्थियों को गौवंश की रक्षा के लिए आगे आने को कहा और उनको इससे सम्बन्धित कानूनों के बारे मेें जानकारी दी । इसके अलावा प्रियंका चैहान ने नषा के बारे में भी विद्यार्थियों का जागरूक किया। पषु पालन विभाग से आये संदीप चैहान ने विद्यार्थियों को गाय माता के रख रखाव और सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होनें रोष प्रकट किया कि किस तरह कुछ लोग अपना मतलब निकल जाने के बाद गाय माता को सडकों पर लावारिस छोड देते है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल ने विद्यार्थियों का बताया कि भारतीय संस्कृति के चार प्रमुख स्तम्भों में गंगा , गीता , गायत्री और गौ में गाय का महत्व कम नही ं हैं हमारे पूर्वजों में गायत्री , गंगा , गीता के प्रति जो भावना रही हैं वह गौ माता के प्रति भी रही है। हमारे शास्त्रों

ओर पुराणों में गाय के स्थूल और सूक्ष्म लाभों का वर्णन किया गया हैं। पदम पुराण के सृष्टि खण्ड में गाय के महत्व पर प्रकाष डाला है। स्कन्द , प्रभास में गौ का स्थान गुरू और देवता के समान दिया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल ने बताया की डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू का मोटो चरित्र , शिक्षा ओर संस्कार हैं , विद्यार्थियों के द्वारा गौसेवा का कार्यक्रम करने का वास्तविक मकसद विद्यार्थियों में हिन्दू सनातन के अमूल्य संस्कारों को पैदा करना हैं ताकि वह अपनी अमूल्य संस्कृति से जुडे जो अनुपम , बेजोड और अद्वितीय है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य , समस्त स्टाॅफ और विद्यार्थी उपस्थित थे ।

प्रधानाचार्य
डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू जिला सिरमौर हि0प्र0 -173022
सम्पर्क:- 9418182257, 9816852257

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles