10.3 C
New York
Saturday, October 31, 2026

सिरमौर में मतदान ने पकड़ी रफ्तार…. पढ़े कहां कितने प्रतिशत रही…

सिरमौर में मतदान ने पकड़ी रफ्तार….पढ़े कहां कितने प्रतिशत रही..

Ashoka Times…26 may 2026

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सुबह से मतदान की रफ्तार तेज रही है। ददाहू ग्राम पंचायत में लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्सुक हैं देखने को मिला।लोग सुबह 6बजें से पहले मतदान के लिए पहुंच गए थे।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक ददाहू में 43.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है

जिला सिरमौर में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। जिले की 94 पंचायतों के 588 वार्डों में सुबह से मतदान जारी है और सुबह 11 बजे तक कुल 57,918 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। विकास खंड स्तर पर संगड़ाह और कमरऊ क्षेत्र मतदान में अभी सबसे आगे हैं। कमरऊ स्थित तिलोरधार में 53.15 प्रतिशत और संगड़ाह में 50.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो जिले में सबसे अधिक रहा।

जिले के अन्य विकास खंडों में भी मतदान की रफ्तार तेज रही। नाहन में 42.03 प्रतिशत, पांवटा साहिब में 39.60 प्रतिशत, राजगढ़ में 41.34 प्रतिशत, पच्छाद में 42.27 प्रतिशत, शिलाई में 43.94 प्रतिशत और ददाहू में 43.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

इस बार चुनाव में महिला मतदाताओं ने भी अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज करवाई है। प्रदेश स्तर पर सुबह 11 बजे तक पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा। जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 37.90 प्रतिशत दर्ज किया गया, वहीं महिलाओं ने 43.32 प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है।

राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया जारी है और दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और अधिक तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles