18.7 C
New York
Sunday, October 25, 2026

कई जानी-मानी हस्तियां देने वाले स्कूल में “पुरातन छात्र मिलन”…

पढ़िए शहर की किन हस्तियों ने इस स्कूल से ली शिक्षा…

Ashoka Times…23 may 23 

सरस्वती विद्या मंदिर आज भी अपने बेहतरीन शिक्षा प्रणाली और संस्कारों के लिए जाना जाता है स्कूल ने अपने पुराने छात्रों को बुलाकर यहां पर पढ़ रहे छात्रों से उनको रूबरू कराया इस दौरान यहां कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रही।

मदनमोहन शर्मा मुख्य अतिथि…

पोंटा साहिब के बड़े उद्योगपति मदन मोहन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रांगण में पहुंचे उन्होंने पुराने छात्रों को देखकर कहां

मैं आज यहां अपने आप को खड़ा देख बेहद सम्मानित और साथ ही साथ बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ कि मुझे यहाँ आप सबका स्वागत करने का मौका मिला है। आपके चेहरे पर झलकती ताजगी बता रही है कि आप सब यहाँ आकर कितने खुश है।

डॉ राजीव चौहान रहे कार्यक्रम अध्यक्ष…

डॉ राजीव चौहान पुराने छात्र मिलन समारोह में पहुंचे थे डॉ राजीव चौहान को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है वह शहर के सबसे प्रतिष्ठित डॉक्टरों में से एक है । उन्होंने कहा कि वह स्कूल के पुराने छात्र रहे हैं जिसका उन्हें हमेशा गर्व होता है। नए बच्चों को उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है जरूरी है कि आप किसी बड़े पद पर पहुंच कर भी एक आम आदमी का दुख दर्द महसूस करें।

वही इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षा प्राप्त कर चुके शहर नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के छोटी उम्र के बड़े समाजसेवी हेमंत शर्मा भी पहुंचे उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल से मिली है आज उनमें जो भी संस्कार है वह उनके मां-बाप और स्कूल की देन है अगर उन्हें लोगों का दुख दर्द महसूस होता है तो यह भी विद्या मंदिर से मिले संस्कारों का एक हिस्सा है। वह बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

प्रिंसिपल आरती पराशर क्या बोली..

इस पुरातन छात्र सम्मेलन में आरती पराशर अध्यापिका ने उन पुराने दिनों को याद करके सभी बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल और शिक्षा आजकल व्यवसायिक हो चुके हैं ऐसे में शिक्षा तो बेहतर मिल जाती है लेकिन संस्कार पीछे छूट जाते हैं और हमारा शुरू से ही मानना रहा है कि शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो पाए।

कौन-कौन रहे इस मौके पर मौजूद…

मनोज गौड़(एक अध्यापक के साथ-साथ वह प्रिंसिपल पद पर रहे हैं) कुलदीप, रणदेव और विद्या भारती कार्यकर्ता भोलेश्वर बंगवाल, संदीप बहल व्यापारी, पुर्व पार्षद नवीन शर्मा, रवींद्र सिंह जगी शिक्षा विभाग में कार्यरत, हेमंत शर्मा समाज सेवी, वैभव गुप्ता व्यापारी, गजेंद्र नाथ तिवारी, हेमंत भारद्वाज, अनिरूद्ध, तृप्ति, सचिन अरोड़ा, निख़िल, कपिल, गुंजन गुप्ता, पारस गोयल, वासु, अमित, लोकेश जैन निशांत गुप्ता सभी पुराने छात्रों ने इस दिन को अपनी जिंदगी में यादगार की तरह हमेशा के लिए रख लिया।

नहीं रहे पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अवतार सिंह तारी…

हिमाचल में मिली दुनिया की सबसे खतरनाक और मेंहगी ड्रग्स मैथमफेटामाइन…तीन आरोपी गिरफ्तार

दोस्त की गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात…शिकायत पर मामला दर्ज

बिना पहचान पत्र न बदले जाएं 2000 के नोट… पढ़िए क्या है कारण

गर्मी से मिलेगी राहत…24 से 28 तक ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी…

59.54 ग्राम हेरोइन के आरोपी को न्यायालय ने भेजा तीन दिन पुलिस रिमांड पर…

हिमाचल में क्लाइमेट चेंज है खतरे के संकेत…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles