18.7 C
New York
Sunday, October 25, 2026

नहीं रहे पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अवतार सिंह तारी…

Ashoka Times…23 may 23

पांवटा साहिब के पूर्व एमसी चेयरमैन और कांग्रेसी नेता अवतार सिंह तारी का देहांत सभी को शोकाकुल कर गया। अपने निवास स्थान पर दे रहा उन्होंने अंतिम सांस ली।

पांवटा साहिब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व में एमसी के चेयरमैन रहे अवतार सिंह तारी अब हमारे बीच नहीं रहे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चले हुए थे जिसके कारण उनकी तबीयत थोड़ी नासाज़ रहती थी

वही उनकी आक्समिक मौत ने कांग्रेस से भी एक सिपाह सालार छीन लिया है वह पांवटा साहिब के शहरी क्षेत्र में बेहद मजबूत पकड़ रखते थे उन पर लोग विश्वास करते थे।

बता दें कि अवतार सिंह तारी वार्ड 6 से दो बार पार्षद रहे और 2006 से लेकर 2011 तक वह नगर परिषद पांवटा साहिब में चेयरमैन के पद पर रहे और इस दौरान उन्होंने शहर में कई विकास के काम भी किए।

उनका सबसे बड़ा योगदान पांवटा साहिब को एक अच्छी पार्क का निर्माण कर देना, पांवटा साहिब में लोगों की सुविधा के लिए स्वर्ग धाम का निर्माण करना रहा है

उनकी अचानक चले जाने पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, पांवटा के वरिष्ठ नेता किरनेश जंग, पूर्व चेयरमैन एमसी संजय सिंघल, अवनीत सिंह लांबा, रविंद्र सिंह खुराना वार्ड पार्षद 6 सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके अचानक चले जाने पर शोक प्रकट किया है।

वही अब तक की जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार स्वर्ग धाम में शाम 3:00 बजे किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles