13.9 C
New York
Sunday, October 25, 2026

गर्मी से मिलेगी राहत…24 से 28 तक ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी…

Ashoka time’s…22 May 23 

पसीने छुड़ा रही गर्मी से अब राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर बड़ी और महत्वपूर्ण अपडेट दी है। विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 24 से 28 मई तक बरसात और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है 

कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर के कृषि एवं मौमस वैज्ञानिक डॉ. मनजीत कुमार के अनुसार पाकिस्तान की ओर बना एक पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे हिमालय की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे यह नजदीक आता जाएगा, मौसम में परिवर्तन होता चला जाएगा।

इसी गति से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मंगलवार शाम तक हिमालय से टकराकर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। जिसके कारण पूरे हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। डॉ. मनजीत के अनुसार मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पांच डिग्री तक गिरेगा पारा

डॉ. मनजीत के अनुसार सोमवार को अधिकतम पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार 44.2 डिग्री पारे के साथ इस सीजन अब तक का सबसे गर्म दिन रहा था। बरसात के बाद मौजूदा तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अधिकतम पारा 38 डिग्री तक हो सकता है। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम पारे में गिरावट आएगी।

59 ग्राम हेरोइन के आरोपी को न्यायालय ने भेजा तीन दिन पुलिस रिमांड पर…

हिमाचल में क्लाइमेट चेंज है खतरे के संकेत…

एक सप्ताह में बांगरन पुल के नजदीक तीसरा सड़क हादसा…3 हुए जख्मी…

उपचार के दौरान युवक की मौत…परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की दयनीय हालत को लेकर उद्योग मंत्री से गुहार…

पांवटा साहिब में अवैध शराब तस्करी करते एक हिरासत में… पढ़िए कैसे और कहां से होती है तस्करी 

तड़पते रहे सड़क दुर्घटना के मरीज…समय पर नहीं हो पाया इलाज…!

मुर्गी दाना फैक्ट्री में बड़ा हादसा…मजदूर ने गंवाई बाजू और हाथ… पीजीआई रैफर 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles