
रात भर ठंड में ठिठुरते रहे दर्जनों परिवार…
Ashoka Times…21 November 2026
अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले में एक और जहां श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी है वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा बद इंतजामी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। दसमी की रात तीर्थ में जागरण और रात्रि विश्राम की सदियों पुरानी परंपरा निभाने पहुंचे सैकड़ो ग्रामीण अपने परिवारों के साथ खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हुए।
बता दें कि इस प्रथा के लिए पहले 20 के करीब शामियानों का इंतजाम किया जाता था ताकि किसी भी श्रद्धालु को खुले आसमान के नीचे ना सोना पड़े लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन शामियानों की व्यवस्था 20 के हो जाए 6 में समेट दी गई। नतीजा यह निकला की सैकड़ो परिवार रात भर आकाश तले ठंड में ठिठुरते रहे।

बता दे कि इस पूरे बद इंतजामी के लिए रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार, डीसी सिरमौर और ददाहु के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को बताया जा रहा है जिन्होंने कईं बार मौके का निरीक्षण किया एक-एक बात के लिए घंटों ऑफिस में चर्चाएं की लेकिन मौके पर श्रद्धालु रात भर खुले आसमान के नीचे ठिठुरते रहे ।

कईं रूटों पर बस सेवाएं बंद…
आपको बता दें कि मेले में पहुंचने के लिए ग्रामीण यात्रियों को कई रूटों पर बस सेवा बंद होने के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बसों की कमी के कारण कई लोग मेला स्थल तक पहुंचाने के लिए इंतजार करते रहे। आपको बता देते अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले के लिए इससे पहले हमेशा निगम की ओर से ज्यादा बसें चलाई जाती थी। लेकिन निगम की ओर से विशेष बसें नहीं चलाई गई । जबकि ग्रामीण रोड पर नियमित बस सेवा भी बंद रही रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने बताया कि मेले में सरकारी बसें नहीं चलने की जानकारी मिली है इस संबंध में निगम अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।

रेणुका जी में मोबाइल नेटवर्क गायब…
रेणुका जी में मोबाइल नेटवर्क की समस्या भी लोगों की परेशानी का कारण अभी मिला परिषद में नेटवर्क कमजोर होने के कारण श्रद्धालुओं के साथ अधिकारी कर्मचारी और मीडिया करने भी परेशान रहे मोबाइल पर बातचीत करना तो दो ईमेल और सोशल मीडिया पर संदेश भेजने के लिए भी लोगों का मेला क्षेत्र से बाहर जाना पड़ रहा है । बीएसएनएल की सहायक अभियंता ने बताया कि रेणुका जी में मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है अस्थाई टावर का प्रावधान नहीं है।

AKM. सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से अंतरराष्ट्रीय मेले श्री रेणुका जी की शुभकामनाएं



