11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

हिमाचल में दर्दनाक हादसा… 2 महिलाओं और 1 बच्चे की मौत… गहरी खाई में गिरी कर

Ashoka Times…9 September 23 Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें एक बोलेरो कर गहरी खाई में गिर गई इस दौरान दो महिलाओं सहित एक बच्चे की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की झुलाड़ा पंचायत के माणी गांव के नजदीक टरिरू मोड़ के पास एक बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो कार में सवार 2 महिलाओं समेत 1 बच्चे की मौत हो गई है. वहीं, 3 महिलाएं और 4 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं.

बता दें कि घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा लाया जा रहा है. सूचना के मुताबिक ये सभी लोग दुआट महादेव के दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गए. बता दें कि राजपुरा गांव के 11 लोग बोलेरो में सवार होकर दुआट महादेव मंदिर में माथा टेकने गए थे. सभी लोग माथा टेककर लौट रहे थे. चंबा जिले की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के गांव माणी के साथ लगते टरिरू के पास ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई. हादसे में 2 महिलाओं और 1 बच्चे ने दम तोड़ दिया. वहीं, इसके साथ 4 बच्चे, 3 महिलाएं और ड्राइवर घायल हुआ है. घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया है. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना सदर चंबा की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

SP चंबा अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिस तरह से सड़क हादसा होने की घटना मिली थी उसके बाद पुलिस को मौके के लिए रवाना कर दिया था।इस पूरे हादसे की जांच गहनता के साथ पुलिस कर रही है।

आपदा में जान गँवाने वालों के लिए मौन और श्रद्धांजलि…सांसद डॉ० सिकंदर कुमार पहुंचे पाँवटा साहिब 

मिश्रवाला स्कूल में 250 छात्र छात्रों के साथ स्टाफ की हुई मुफ्त जाँच 

मां बाप से जरा सी नाराज़गी पर लगा लिया गले में फंदा ….

15 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, दादी की शिकायत पर मामला दर्ज …

स्क्रब टायफस से एक और व्यक्ति की मौत…आंकड़ा पहुंचा 8 तक

पांवटा साहिब में व्यक्ति पर जानलेवा हमला…पुलिस ने किया मामला दर्ज

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles