16.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

हिमाचल प्रदेश में दुखद समाचार …प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध मौत…

Ashoka Times….23 Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश के एनआईटी हमीरपुर में फर्स्ट एयर में पढ़ने वाले एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मामले में जानकारी मिलते ही मौके पर जांच के लिए एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा पुलिस टीम के साथ एनआईटी में पहुंची हैं. 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से बेहद दुखद समाचार सामने आ रहे हैं जिसमें एक प्रथम वर्ष के छात्र की मौत की खबर मिली है जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची है।

हालांकि अभी तक यहां स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किस वजह से छात्र की मौत हुई है. हमीरपुर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए डेड बॉडी को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया गया है. मामले में पुलिस संबंधित हॉस्टल और फैकल्टी स्टाफ से पूछताछ में जुटी हुई है।

पहले भी हो चुकी है संदिग्ध मौत: बता दें कि इन दिनों एनआईटी हमीरपुर में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव हिलफेयर का आयोजन भी किया जा रहा है. इस बीच छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से एनआईटीसी में सनसनी फैल गई है. गौरतलब है कि कुछ सालों पहले भी इस राष्ट्रीय संस्थान एनआईटी हमीरपुर में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उस दौरान भी छात्र की मौत को लेकर पर एनआईटी प्रबंधन पर सवाल उठाए थे. हालांकि अभी तक छात्र की पहचान नहीं हो पाई है और यह भी नहीं पता चल पाया है कि छात्र कौन से विभाग का छात्र था।

हिमाचल प्रदेश की खनन संपत्ति पर उत्तराखंड माफिया की गिद्ध दृष्टि ….

अनियंत्रित होकर कार खड्ड पुल से नीचे गिरी… युवतियां और युवक घायल 

सुविधाओं के अभाव के बावजूद संगड़ाह अस्पताल में विकट परिस्थितियों में करवाया सफल प्रसव…

जिला के सभी नागरिक आधार कार्ड अपडेट अवश्य करवायें-सुमित खिमटा

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles