16.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

सुविधाओं के अभाव के बावजूद संगड़ाह अस्पताल में विकट परिस्थितियों में करवाया सफल प्रसव…

Ashoka time’s…21 October 23 

सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय पर मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला का मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद विकट परिस्थितियों में प्रसव करवाया गया।

घर पर नोर्मल डिलिवरी न होने पर गत रात्रि करीब पौने 12 बजे जबड़ोग गांव की 32 वर्षीय सीता देवी पत्नी ओमप्रकाश को यहां लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर विक्रम व नर्स पूजा आदि ने सुविधाओं के अभाव के बावजूद सफल प्रसव करवाया गया और जच्चा-बच्चा दोनों ठीक है।

गौरतलब है कि, करीब एक लाख की आबादी वाले स्वास्थ्य खंड संगड़ाह के इस अस्पताल में अन्य पीएचसी व सीएचसी से भी मरीज भेजे जाते हैं, मगर 1 मात्र डॉक्टर के सहारे चल रहे इस संस्थान में नसों के भी चार पद गत वर्ष से खाली हो चुके हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत 17 करोड़ के संगड़ाह-पालर-राजगढ़ मार्ग की खुदाई से गत मई माह गिरी करीब 10 के अस्पताल भवन की सुरक्षा दीवार का अब तक लोक निर्माण विभाग द्वारा पुनर्निर्माण न करवाए जाने से पिछले साल ही तैयार हुए इस भवन पर भी खतरा मंडरा रहा है।

जिला के सभी नागरिक आधार कार्ड अपडेट अवश्य करवायें-सुमित खिमटा

हालत…मरीजों को एमआरआई टेस्ट करवाना है तो मार्च 2024 में आना होगा…

गाड़ी से बरामद शराब की 46 पेटियां… व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 

राष्ट्रीय कुराश स्पर्धा का आयोजन छतीसगढ़ में 20 से 22 अक्तूबर तक

अंबोया स्कूल में गिरती दीवारों के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे…

हिमाचल में 10,000 मेधावियों और 7510 प्राइमरी शिक्षकों को टैब देने की प्रक्रिया शुरू…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles