15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सड़क हादसे में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत… मामला दर्ज 

Ashoka time’s…24 October 23

जिला ऊना उपमंडल अंब के तहत धुसाड़ा में अज्ञात कार की टक्कर से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मृतक की पहचान रामस्वरूप पुत्र स्वर्गीय भगत राम निवासी धुसाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक राम स्वरूप निवासी धुसाड़ा सोमवार देर शाम धुसाड़ा रेन शेल्टर की तरफ पैदल जा रहा था। इसी दौरान अंब की तरफ से आ रही एक तेज़ रफ़्तार कार ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में घायल राम स्वरूप को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत में देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गई।

डीएसपी अंब वसूधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

26 अक्तूबर को इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित..

डेंगू से पीड़ित कांग्रेस के पूर्व विधायक योगराज शर्मा के बेटे का निधन… 

हिमाचल प्रदेश में दुखद समाचार …प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध मौत…

हिमाचल प्रदेश की खनन संपत्ति पर उत्तराखंड माफिया की गिद्ध दृष्टि ….

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles