13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

विकासखंड शिलाई में आरंभ हुआ आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम

Ashoka time’s…30 October 23 

उपायुक्त सिरमौर, सुमित खिमटा (भा. प्र. से.) के दिशा निर्देशों अनुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड, शिलाई (पंचायत ग्राम सभा बैठक हाल) में आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी, शिलाई अजय कुमार सूद ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिलाई विकास खंड के आसपास की 14 पंचायतों (धारवा, झकाण्डो, द्राबिल, शिरी क्यारी, कान्डो भटनोल, नावना भटवाड़, बान्दली, बेला , बाली कोटी, गवाली, मानल, शिलाई, नाया, कुहंट) से प्रत्येक पंचायत से 10-10 युवा स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 140 युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षित होंगे। इसके अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालय, शिलाई से भी लगभग 20 युवा स्वयंसेवक भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन विषय पर स्वयं सेवकों का गठन करना है जो कि किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदाओं में प्रथम प्रतिक्रियाकरता के रूप में त्वरित सेवाएं दे सके व प्रशासन के लिए तुरंत सहयोगी बन सके।

खंड विकास अधिकारी, शिलाई एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय कुमार सूद ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर स्वयंसेवकों को बुनियादी आपदा प्रबंधन ढांचे व विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

दूसरे दिन गृह रक्षा एवं अग्निशमन विभाग द्वारा सुरक्षात्मक उपायों एवं विधियों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा स्वयंसेवकों को खोज एवं बचाव, CPR व दैनिक अग्निशमन बचाव, प्रयोग व विधियों एवं साथ ही अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इसी की निरंतरता में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार, triage व अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां जैसे कि मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टायफस, सर्पदंश, मिर्गी, चोकिग व जानवरों के काटने संबंधी अन्य दैनिक आपदाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएगी।

इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से आए हुए जनप्रतिनिधि (प्रधान), ग्रामीण, गैर सरकारी संगठन तथा युवा स्वयंसेवकों सहित उपायुक्त कार्यालय (आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ), नाहन से आए आपदा प्रबंधन समन्वयक राजन कुमार शर्मा, अरविंद चौहान एवं भूपेंद्र सिंह व विकासखंड कार्यालय, शिलाई से पंचायत निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पांवटा पुलिस स्टेशन के सामने बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम…

शिमला में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी…

द स्कॉलर्स होम स्कूल में ‘नव उदय’ का प्रथम चरण….

सिरमौर के इन क्षेत्रों में रहेंगी 31 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बंद..

पांवटा में नेत्र जाँच विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन द्वारा की गई 110 लोगों की जाँच… 

500 फिट गहरी खाई में गिरा ट्रक 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles