15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा में नेत्र जाँच विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन द्वारा की गई 110 लोगों की जाँच… 

Ashoka time’s…28 October 23 

श्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पौंटा साहिब द्वारासामुदायिक भवन कुमराऊ मलाणा में आँखों एवं सामान्य स्वास्थ्य चिकित्स्क द्वारा मुफ्त जाँच कैंप आयोजित किया गया।

इस कैम्प के माध्यम से क्षेत्र के 110 लोगों को चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में नेत्र जाँच विशेषज्ञ अनुराधा सैनी एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ उपदेश ने मरीजों का स्वास्थ्य जांच की एवं परामर्श दिया। शिविर में मरीजों का शुगर एवं बी ० पी ० टेस्ट भी किया गया। साथ ही जरुरी दवाइयां मुफ्त उपलब्ध की गयी। कैंप में जनरल फिजिशियन ने विभिन्न प्रकार की आम स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए सलाह दी। आँखों की समस्याओं के लिए जाँच विशेषज्ञ ने नि:शुल्क जांच और परामर्श प्रदान किया।

श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया की हमारी हर ब्रांच में विभिन अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क शिविरों के माध्यमों से मुफ्त जाँच एवं परामर्श की सेवाएं दी जा रही है ताकि सिरमौर जिला के भाई बहनों को किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी में सही मार्गदर्शन मिल सके। इस कड़ी में सामुदायिक भवन कुमराऊ मलाणा में 110 लोगों का नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच की गयी। उन्होंने बताया की श्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पौंटा साहिब में उच्स्तरीये इलाज की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही स्वास्थ्य कार्ड जैसे हिम कार्ड , आयुष्मान कार्ड योजना पर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

सड़क हादसे में कॉलेज छात्रा की दर्दनाक मौत… दूसरी गंभीर घायल

यूको आरसेटी में 10 दिवसीय दुग्ध उत्पादन एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण संपन्न….

500 फिट गहरी खाई में गिरा ट्रक 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…

पांवटा सिविल अस्पताल में व्यवस्था पूरी तरह फेल… घंटों मरीजों को करना पड़ता है इंतजार

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles