15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा पुलिस स्टेशन के सामने बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम…

शहर में बेखौफ घूम रहे बदमाश…

Ashoka Times…29 October 23 paonta Sahib 

पांवटा साहिब – पांवटा साहिब में बदमाशों के हौसले कितनी बुलंदी पर हैं इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पांवटा पुलिस स्टेशन के सामने से गाड़ी का शीशा तोड़कर बदमाश सामान चुरा ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरो ने थाने के सामने पार्किग में खड़ी कार का शीशा तोड कर पर्स पर हाथसाफ कर दिया। हालांकि पर्स में रकम ज्यादा नही थी किन्तु जरूरी दस्तावेज अवश्य थे। यह पूरा का पूरा मामला थाने से महज दस बीस मीटर की दूरी पर हो गया। सम्भवतया आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नही है। इस बात का भनक चोरो को शायद पहले ही थी और कार का शीशा तोड कर पर्स चुरा ले गए।

वही आपको बता दे कि पूरे शहर में 60 लख रुपए की कीमत के सीसीटीवी कैमरे तो लगाए गए लेकिन पुलिस स्टेशन खुद सीसीटीवी कैमरा से महरूम है थाने के सामने किसी तरह का कोई भी कैमरा नहीं लगाया गया है जिसके कारण यह भी पता लगा पाना मुश्किल है कि आखिर चोरों ने इस वारदात को अंजाम कब और कैसे दिया।

जिसकी गाडी पर चोरों ने हाथ साफ किया परिवार सोलन का रहने वाला बताया जा रहा है युवक का नाम रजत कुमार है। रजत कुमार अपने किसी काम से पांवटा आए हुए थे तो गुरुद्धारा साहिब में माथा टेकने के लिये गये और अपना वाहन पार्किंग में खड़ा कर गए औरचोरो ने हाथ साफ कर दिया। रजत कुमार ने बतायाकि उन्होने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। उन्होने यह भी बताया कि पर्स में मात्र एक हजार रूपये थे किन्तु जरूरी दस्तावेज थे।

शिमला में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी…

द स्कॉलर्स होम स्कूल में ‘नव उदय’ का प्रथम चरण….

सिरमौर के इन क्षेत्रों में रहेंगी 31 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बंद..

पांवटा में नेत्र जाँच विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन द्वारा की गई 110 लोगों की जाँच… 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles