9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसेंबली मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित…

Ashoka time’s…20 February 24 

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत आज नाहन में एसेंबली मास्टरन ट्रेनरों जिनमें एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार और अन्य निर्वाचन अधिकारी  शामिल हैं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टेट मास्टर टेªनरों द्वारा एसेंबली मास्टर ट्रेनरों को निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने लोकसभा निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि सभी अधिकारी स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों की गंभीरतापूर्वक अनुपालन करें।

उन्होंने बताया कि आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिरमौर जिला के विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्टरीकरण तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुरूप आदर्श आचार संहिता, नामांकन पत्रों की जांच, निर्वाचन व्यय आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा मतगणना और ईवीएम से सम्बन्धित विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

तहसीदार निर्वाचन महेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर निर्वाचन सम्बन्धी विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर एसडीएम पच्छाद डा. संजीव धीमान, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, एसडीएम नाहन सलीम आजम, एसडीएम शिलाई व अन्य निर्वाचन सम्बन्धी अधिकारी भी इस अवसर पर उपास्थित रहे।

*सिरमौर जिला में 28 और 29 फ़रवरी को लगेंगी राजस्व लोक अदालतें-सुमित खिमटा* 

मनवीन ने बनाई इंडियन आर्मी में अपनी जगह… प्राप्त किया देशभर में दूसरा रैंक…

पंचायत उप चुनाव के दृष्टिगत आग्नेयास्त्र लेकर चलने पर पाबंदी-सुमित खिमटा* 

*गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी (बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र) विक्रम कैसल, नाहन में आयोजित हुई आगजनी पर मोक अभ्यास*

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles