10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पंचायत उप चुनाव के दृष्टिगत आग्नेयास्त्र लेकर चलने पर पाबंदी-सुमित खिमटा* 

Ashoka time’s…20 February 24 

जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए 25 फरवरी 2024 को प्रातः 8.00 से सांय 4.00 बजे तक उप निर्वाचन होना निश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पीपलीवाला में प्रधान पद के लिए व विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी में वार्ड सदस्य के लिए उप-चुनाव होना निश्चित हुआ है।

उन्होंने कहा कि उप-चुनाव के दृष्टिगत सार्वजनिक सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने हेतु

ग्राम पंचायत पीपलीवाला व ग्राम पंचायत बर्मापापड़ी सीमाओं के भीतर कोई भी व्यक्ति 25 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाले पंचायती राज संस्थानों के उप-चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार का आग्नेयास्त्र अथवा घातक हथियार अपने साथ लेकर नहीं चलेगा। यह आदेश कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले सुरक्षाबलों पर लागू नहीं होंगे।

*पंचायती राज उप-चुनाव के दृष्टिगत मादक द्रव्य पदार्थों पर प्रतिबंध*

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि 25 फरवरी 2024 को ग्राम पंचायत पीपलीवाला व ग्राम पंचायत बर्मापापड़ी में होने वाले पंचायती राज उप-निर्वाचन के दृष्टिगत कोई भी स्प्रिट युक्त, किण्वित मादक शराब अथवा इस प्रकृति के अन्य पदार्थ मतदान क्षेत्र के भीतर, उस मतदान क्षेत्र में किसी चुनाव में मतदान की समाप्ति के लिए नियत घंटे के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटे की अवधि के दौरान मतगणना संपन्न होने तक किसी भी होटल, खानपान, घर, पाकशाला, दुकान या किसी अन्य सार्वजनिक या प्राइवेट स्थान में बेचने, देने या वितरित नहीं करने के आदेश जारी किए गए हैं।

*गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी (बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र) विक्रम कैसल, नाहन में आयोजित हुई आगजनी पर मोक अभ्यास*

ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत…

जातिगत अत्याचार का शिकार 16 महीने से IGMC में जूझ रहा जिंदगी और मौत के बीच

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दोलांजी मोनेस्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles