10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

*गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी (बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र) विक्रम कैसल, नाहन में आयोजित हुई आगजनी पर मोक अभ्यास*

Ashoka time’s…19 February 24 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सौजन्य से आज चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग, नाहन द्वारा उनके बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र (BTC) विक्रम कैसल, नाहन में आगजनी पर आधारित मौक अभ्यास एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

प्रशिक्षण केंद्र की प्रभारी प्लाटून कमांडर संतोष कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सराहा से लगभग 20 बच्चों ने सक्रिय रूप से आगजनी पर आधारित बुनियादी प्रशिक्षण हासिल किया तथा इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की आग लगने के उपरांत किए जाने वाले तकनीकों एवं बचाव अभियान के संबंध में भी जानकारी हासिल की। इस प्रशिक्षण केंद्र में स्रोत व्यक्ति के रूप में आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन से रामदयाल शर्मा (फायरमैन) ने विस्तृत रूप से बच्चों को आगजनी एवं उनके लगने के कारणों तथा उनसे बचाव की विभिन्न प्रकार की विधियों को प्रयोगात्मक रूप से बताया।

इस अवसर पर गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र के जवान व स्टाफ, आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन के प्रशिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत…

जातिगत अत्याचार का शिकार 16 महीने से IGMC में जूझ रहा जिंदगी और मौत के बीच

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दोलांजी मोनेस्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि…

जल शक्ति विभाग की लापरवाही, लोगों के घरों में घुस रहा सीवरेज का पानी…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles