16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

पांवटा साहिब में चोरों का आतंक…एक रात में आधा दर्जन पानी के मीटर चोरी,

शहर की सबसे पॉश कॉलोनी का मामला….

Ashoka Times…7 अक्टूबर 23

पांवटा साहिब की सबसे पाॅश कॉलोनी यमुना विहार की एक गली में चोरों ने एक ही रात में आधा दर्जन घरों के मीटर चोरी कर लिए, वहीं पुलिस पर दो रोज बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप स्थानीय लोगों ने लगाए हैं।

पोंटा शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है बाइक स्कूटी के साथ-साथ अब घरों में लगे पानी के मीटर भी सुरक्षित नहीं है। जानकारी देते हुए सत्यानंद कौशिक, अशोक बाली, एचएस वालिया, वीके गुप्ता और सोनू ने बताया कि दो रोज पहले यमुना विहार की कृष्णा गली नंबर 5 से आधा दर्जन के करीब पीतल वाले पानी के मीटर चोरी हुए हैं एक ही रात में बेखौफ चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक रात में चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है ऐसे में आम आदमी की सुरक्षा खतरे में पड़ती नजर आ रही है।

देर रात संदिग्ध घूम रहे सड़कों पर…

सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले रात्रि करीब 1:00 बजे से लेकर 2:00 बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया गया है ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस समय पर सड़कों पर घूम रहे चोरों पर कौन कार्रवाई करेगा।
बता दे की रात के समय अक्सर शहर की सड़कों पर संदिग्ध किस्म के लोग घूमते नजर आते हैं लेकिन उन पर किसी तरह की कोई भी कठोर कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती आम आदमी अपने घरों में असुरक्षित रहकर चोरों का सामना करने को मजबूर है।

बता दे कि शहर की कोई भी कॉलोनी सुरक्षित नहीं मानी जा रही है चोरों के हौसले इतनी बुलंदी पर है कि बेखौफ होकर वह चोरी कर रहे हैं। शहर में दो पहिया वाहनों की चोरी के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं पुलिस अब तक कई वारदातों में शामिल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सामने आए लोगों के चेहरों के बावजूद अब तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पांवटा में नेत्र जाँच विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन द्वारा 110 लोगों की मुफ्त जांच 

द स्कॉलर्स होम स्कूल हुआ भारत के बेहतरीन 100 स्कूलों में शामिल…

भूकंप की दृष्टि से सिरमौर जिला जोन-5 में शामिल…

*संगडाह में आयोजित तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन* 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles