16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

पांवटा में नेत्र जाँच विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन द्वारा 110 लोगों की मुफ्त जांच 

Ashoka time’s…7 October 23 

श्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पौंटा साहिब द्वारा पंचायत घर बनकला , शम्भुवाला में आँखों एवं सामान्य स्वास्थ्य चिकित्स्क द्वारा मुफ्त जाँच कैंप आयोजित किया गया इस कैम्प के माध्यम से क्षेत्र के 110 लोगों को चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में नेत्र जाँच विशेषज्ञ अनुराधा सैनी एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ अर्थ कृष्ण ने मरीजों का स्वास्थ्य जांच की एवं परामर्श दिया। शिविर में मरीजों का शुगर एवं बी ० पी ० टेस्ट भी किया गया। साथ ही जरुरी दवाइयां मुफ्त उपलब्ध की गयी। कैंप में जनरल फिजिशियन ने विभिन्न प्रकार की आम स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए सलाह दी। आँखों की समस्याओं के लिए जाँच विशेषज्ञ ने नि:शुल्क जांच और परामर्श प्रदान किया।

श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया की हमारी हर ब्रांच में विभिन अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क शिविरों के माध्यमों से मुफ्त जाँच एवं परामर्श की सेवाएं दी जा रही है ताकि सिरमौर जिला के भाई बहनों को किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी में सही मार्गदर्शन मिल सके। इस कड़ी में बनकला पंचायत घर,शंभुवाला में 110 लोगों का नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच की गयी। उन्होंने बताया की श्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पौंटा साहिब में उच्स्तरीये इलाज की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही स्वास्थ्य कार्ड जैसे हिम कार्ड , आयुष्मान कार्ड योजना पर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

द स्कॉलर्स होम स्कूल हुआ भारत के बेहतरीन 100 स्कूलों में शामिल…

भूकंप की दृष्टि से सिरमौर जिला जोन-5 में शामिल…

*संगडाह में आयोजित तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन* 

साढ़े पांच किलो अफीम डोडा के साथ दो व्यक्ति गिरफतार….

प्रदेश में 6 हजार शिक्षकों के पदों को भरने की स्वीकृति-रोहित ठाकुर 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles