21.5 C
New York
Monday, October 26, 2026

*संगडाह में आयोजित तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन* 

Ashoka time’s…7 October 23 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा विकासखंड संगडाह की आठ पंचायतों के 80 युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स के गठन हेतु आपदा प्रबंधन के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गत सांय समापन हुआ।

खंड विकास कार्यालय संगडाह में एसडीम सुनील कायथ ने सभी सफल युवा स्वयंसेवको को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, संगडाह चिराग शर्मा भी मौजूद रहे।

एसडीएम ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को इस तीन दिवसीय कार्यशाला के सफलतापूर्वक समापन पर बधाई दी एवं उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदा की स्थिति में इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का सहयोग प्रशासन को मिले जिससे कि जान एवं माल का नुकसान कम किया जा सके।

उन्होंने आग्रह किया कि जो भी प्रशिक्षित स्वयंसेवक यहां से प्रशिक्षित हुए हैं वह अपनी-अपनी पंचायतों एवं गांव के स्तर पर भी लोगों को आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट रिस्पांडर के महत्व को सभी के साथ साझा करें।

इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के समन्वयक राजन कुमार, अरविंद चौहान एवं भूपेंद्र सिंह व साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।

साढ़े पांच किलो अफीम डोडा के साथ दो व्यक्ति गिरफतार….

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर में सानियो दीदग स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन…

प्रदेश में 6 हजार शिक्षकों के पदों को भरने की स्वीकृति-रोहित ठाकुर 

आपदा जोखिम न्यूनीकरण पखवाड़े के तहत डाईट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित….

झोपड़ी में लगी आग…एक महिला सहित सात बकरियां आई चपेट में…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles