10 C
New York
Sunday, October 18, 2026

दो समुदायों में आपसी मुठभेड़…10 लोगों की मौत 15 लोग गंभीर रूप से घायल

Asokatime’s… 5September 

जिला कनाडा में रविवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है।घटना 10 लोगों की जान गई और 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार सस्केैचवन प्रांत में दो समुदायों के बीच आपसी विवाद के चलते लोगों पर चाकू के सिलसिलेवार एक के बाद एक हमले हुए। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, ये हमला प्रांत के अलग-अलग स्थानों पर हुआ। वहीं, घटना के बाद पुलिस तत्काल एक्टिव हो गई है।

पुलिस द्वारा आरोपियों की छानबीन में की जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं। पुलिस के अनुसार, संदिग्धों की पहचान माइल्स सैंडर्सन और डेमियन सैंडर्सन के रूप में हुई है।

फ़िलहाल दोनों आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं लेकिन पुलिस ने पूरे राज्य में दोनों की तलाशी के लिए अलर्ट जारी कर दिए हैं दोनों को हथियार के लैस और खतरनाक माना जा रहा है।

फिलहाल, ये पता नहीं चल पाया है संदिग्धों का मकसद क्या था। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इस हमले को भयावह बताया है।

वही, पुलिस द्वारा आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों को बेवजह किसी अनजान को लिफ्ट ना देने का आग्रह किया है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles