23.2 C
New York
Friday, October 16, 2026

लेवाना होटल में भीषण आग लगने से 2 लोगों की मौत और 7 लोग गंभीर रूप से घायल…

Asokatime’s… 5 Septembe

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके के लेवाना होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत और अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

होटल में आग इतनी बढ़ गई थी कि तुरंत सभी लोगों को होटल से बाहर निकालना पड़ा। बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट की वजह से होटल में आग लगी।

साथ यह भी बताया जा रहा है कि होटल में दाखिल होने के लिए होटल की पीछे की दीवारों को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है साथ ही फायर डिपार्टमेंट के डीजी ने कहा है कि लेवाना होटल में फंसे लगभग सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई है। घायलों को लखनऊ (Lucknow) के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा राजधानी लखनऊ के एक होटल में आग लगने की घटना अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

वही, घटना के वक्त होटल में मौजूद एक शख्स ने बताया कि अचानक होटल से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद वहां मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे और बाहर कर तरफ भागने लगे। उन्होंने बताया कि देखते ही देखते आग बढ़ने लगी और वे बहुत मुश्किल से अपनी जान बचाकर होटल से निकल पाए

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles