11.3 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा….बैंक कर्मी की मौके पर मौ#त…

Ashoka time’s…8 July 24 

मंडी जिले के बग्गी स्थित एक निजी कॉलेज के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान इंद्रजीत कुमार (32) पुत्र दूनी चंद निवासी घनयाड़ी (गोहर) के रूप में हुई है, जो पंजाब नेशनल बैंक सुंदरनगर के पुराना बाजार शाखा में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत कुमार अपने घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह बग्गी से आगे एक निजी कॉलेज के समीप पहुंचे, उनकी बाइक की एक ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इंद्रजीत कुमार ट्रक के पिछले टायर के नीचे जा घुसे और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना की खबर सुनते ही घनयाड़ी गांव में मातम छा गया। सूचना मिलते ही धनोटु पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी सुंदरनगर भरत भूषण ने पुष्टि की कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

भाट ब्राह्मण कल्याण सभा की आम बैठक संपन्न… गांव गांव जाकर करेंगे जागरूक

रेणुका (DFO) के सहयोग से गत्ताधार में देवदार के लगाए गए 200 पोंधे…

ट्राले से बरामद अवैध शराब की 33 पेटियां… चालक के खिलाफ मामला दर्ज 

राज्यसभा क्रॉस वोटिंग मामले में पूर्व विधायक और IAS तक जांच की आंच…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles