13.9 C
New York
Sunday, October 25, 2026

Pwd विभागीय रिपेयर निरीक्षण पूरी तरह फेल…उठे सवाल…

बांगरण पुल पर आगामी एक माह तक मुरम्मत कार्य जारी रहेगा-सुमित खिमटा

Ashoka Times…23 may 23

जिला दंडाधिकारी सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब से पुरूवाला, सिंहपुरा, भंगानी, गोजर, डाकपत्थर मार्ग पर स्थित बांगरण पुल के चौधे चरण के मुरम्मत और पुनरूद्धार कार्य को जारी रखने के आदेश जारी किये हैं। 

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बांगरण पुल की मुरम्मत और पुनरूद्धार की आवश्यकता को देखते हुए इसके चौथे चरण की मुरम्मत और पुनरूद्धार कार्य को 20 मई से 19 जून 2023 तक एक माह के तक जारी रखा जाएगा।

जिला दंडाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब को निर्देश दिए है कि बांगरण पुल की मुरम्मत के दृष्टिगत तैयार किये गए वैकल्पिक मार्ग पर यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी पग उठाये जाएं तथा डावइर्जन स्थल पर विभाग साईन बोर्ड लगाना सुनिश्चित बनाये।

उधर स्थानीय लोगों ने कहा कि जल्द ही बारिशें शुरू हो जाएंगी उसके बाद इस रास्ते पर चल पाना लगभग मुश्किल हो जाएगा ऐसे में दर्जनों पंचायतों के हजारों लाखों लोगों को कितनी असुविधा होगी शायद इसका अंदाजा ना तो विभाग ने लगाया है और ना ही जिला अधिकारियों ने।

बता दें कि जब इस पुल का रिपेयर वर्क शुरू किया गया था उस वक्त 1 माह का समय विभाग द्वारा मांगा गया था आज वही 5 महीने हो चुके है और 1 माह और बढ़ा दिया गया है इसमें सबसे बड़ी लापरवाही विभाग के अधिकारियों की है जिन्होंने रिपेयर वर्क को लेकर पुल का निरीक्षण किया था पूरी तरह से उनका निरीक्षण फेल हुआ है और लाखों लोगों को इसका खामियाजा भूगतना पड़ रहा है।

17 अप्रैल 23 सेना भर्ती का रिजल्ट हुआ घोषित इस वेबसाइट पर करें सर्च…

घर में जिंदा जला नशे में धुत व्यक्ति…!…डॉक्टर ने किया पीजीआई रेफर… 

बदमाशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले फौजी ने ली अंतिम सांस… पढ़िए क्या है पूरा मामला

खाई में गिरी कार तीन युवकों की दर्दनाक मौत…दो गंभीर घायल

गर्मी से मिलेगी राहत…24 से 28 तक ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles