16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

Dsp कार्यालय के समीप रेस्तरां में चोरी… शहर में बदमाशों के होंसले बुलंदी पर…

मुख्य बाजार में लाखों की चोरी का संदिग्ध आरोपी हिरासत में….

Ashoka Times….30 September 2024

पांवटा साहिब डीएसपी कार्यालय के समीप एक रेस्तरां में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि रेस्तरां से कुछ कैश भी गायब है इस चोरी का CCTV भी पुलिस खंगाल रही है।

पांवटा साहिब में बदमाशों के होसले इतने बुलंदी पर हैं कि शहर के सबसे वीआईपी और सुरक्षित इलाकों में भी सेंधमारी से बाज़ नहीं आ रहे हैं रविवार रात करीब 3 बजे बदमाशों ने डीएसपी ऑफिस के बगल में एक रेस्तरां में चोरी को अंजाम दिया। इतना ही नहीं रेस्तरां मालिक चोरी की शिकायत दर्ज करवाने से भी कतरा रहे हैं। जो डर बदमाशों के दिल में होना चाहिए वो पीड़ितों में देखने को मिल रहा है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि चोरी करने वाला भीतर से भी कोई हो सकता है।

बता दें कि पिछले दो सप्ताह में डीएसपी ऑफिस के 50 मीटर के दायरे में पहले साइकिल चोरी हुई फिर मोटरसाइकिल और अब रेस्तरां के ताले टूटे हैं। इस वीवीआईपी एरिया में जिस तेजी से वारदातें बढ़ रही है वह पूरे शहर के हालात ब्यान कर रही हैं।  16 September को इस एरिया से एक सफाईकर्मी की साइकिल चोरी हुई थी परेशान सफाईकर्मी ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे में चोरी की गई साईकिल और चोर दोनों को हिरासत में लिया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, पीड़ित सफाईकर्मी को साइकिल मिल गई और चोर को आजादी, इसके बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर से एक स्कूटी चोरी हुई अभी तक उसका कोई पता नहीं और अब ये रेस्तरां में चोरी पुलिस के लिए सरदर्द बन गई है।

बड़ी कामयाबी…..वही पांवटा साहिब के मुख्य बाजार के विख्यात पार्लर और जिम में चोरी करने वाले संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है सूत्र बता रहे हैं कि जल्दी ही चोरी के इन बड़े मामलों में पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध आरोपी युवक पहले भी कई चोरियों में संलिप्त रहा है । वहीं मुख्य बाजार के विख्यात पार्लर और जिम में चोरी करने वाले सभी बदमाश पुलिस की हिरासत में होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles