16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

900 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…

Ashoka Times….30 September 2024

थाना रेणुका जी की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान समय करीब 03:55 बजे शाम गुप्त सूत्रों से प्राप्त सुचना के आधार पर बागथन बाईफरकेशन बेचड़ का बाग पर नाका बन्दी करके एक व्यक्ति कृष्ण दत्त, निवासी गांव पैनकुफर, राजगढ़ के कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।

आरोपी कृष्ण दत्त के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम (ND&PS Act) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। इस मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । उक्त गिरफ्तार आरोपी कृष्ण दत्त को आज दिनाँक 30-09-2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है, अन्वेषण के दौरान यह भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी इन नशीले पदार्थों को कहाँ से लेकर आया है और कौन-2 लोग इसके साथ शामिल हैं ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles