8.3 C
New York
Tuesday, November 24, 2026
Home Blog Page 839

इंस्टाग्राम कर रहा आपकी लोकेशन शेयर… प्राइवेसी की चिंता

0

Asokatime’s… 2September 

क्या इंस्टाग्राम दूसरो के साथ कर रहा है आपकी लोकेशन शेयर? जानिए क्या कहा Ceo ने कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक खबर इंस्टाग्राम को लेकर वायरल हो रही है। 

जिसमें बताया गया है कि इंस्टाग्राम अपने इंस्टा यूजर्स की लोकेशन को उनके फॉलोवर्स के साथ शेयर कर रहा है तथा वायरल खबर में यह भी दावा किया जा रहा है कि ऐसा कोई और नहीं बल्कि खुद इंस्टाग्राम के Ceo Adam Mosseri भी कह रहे हैं।ऐसे मैसेज को पढ़ने के बाद कई यूजर्स को अपने प्राइवेसी की चिंता होने लगी है।

वायरल खबर से चिंतित यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए अब इंस्टाग्राम के सीईओ अदम मौसेरी ने खुद इस वायरल पोस्ट का जवाब दिया है।  वायरल पोस्ट में किए गए दावों को सीईओ ने बिल्कुल नकार दिया है तथा उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम में लोकेशन शेयर करने जैसे किसी फीचर्स को शामिल नहीं किया गया है। लोकेशन शेयरिंग फीचर केवल डिवाइस की सेटिंग में ही मौजूद है।

सीईओ अदम मोसेरी ने क्या लिखा अपने ट्वीट में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर का उपयोग करते हुए मोसेरी ने ट्वीट लिखा है कि इंस्टाग्राम के नए अपडेट में लोकेशन ट्रैक करने जैसा कोई फीचर्स नहीं दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि हमने लोकेशन टैग जैसी चीजों को और अधिक बेहतर बनाने का कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने चिंतित लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि इंस्टाग्राम कभी भी अपने यूजर्स की लोकेशन को किसी दूसरे के साथ साझा नहीं करता है।

Instagram ने भी दी सफाई...

अपने ऑफिशियल अकाउंट का उपयोग करते हुए इंस्टाग्राम ने भी बताया कि फोटो शेयरिंग एप मैप्स फीचर्स तथा लोकेशन गटेग्स के लिए सटीक लोकेशन का उपयोग करता है। यदि यूजर चाहे तो अपने डिवाइस की मदद से अपने लोकेशन को हाइड भी किया जा सकता है।

क्या है इंस्टाग्राम

वर्तमान समय में इंस्टाग्राम से हर एक व्यक्ति परिचित हैं। इंस्टाग्राम एक वीडियो तथा फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है जो कि आज कल रील्स को लेकर भी काफी चर्चा में बना हुआ है। यूजर्स को टिकटोक जैसा फॉर्मेट इंस्टाग्राम रील्स में देखने को मिला है। वही इंस्टाग्राम पर वीडियो तथा फोटो साझा करने के लिए बहुत सारे इफेक्ट भी उपलब्ध है। आपको बता दें कि कुछ साल पहले ही Tiktok ऐप को सरकार ने बैन कर दिया है।

बहुत ही कम कीमत में OnePlus लॉन्च…जानिए फीचर्स और कीमत….

0

Asokatime’s….2 September  

भारत में एक नया प्रोडक्ट वनप्लस ने लॉन्च किया है जो कि एक ऑडियो प्रोडक्ट है तथा यह नोट लोडिंग का हिस्सा भी है। OnePlus Nord Wired Earphone को कंपनी ने लांच किया है। जिस कि कुछ वक्त पहले ही अमेजॉन लिस्टिंग में स्पॉट भी किया गया था। यह वायर्ड एयरफोन 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आता है। 

OnePlus का यह दूसरा वायर्ड एयरफोन है जिसे इस साल लॉन्च किया जा रहा है। इससे पहले टाइप सी पोर्ट वाला एयरफोन कंपनी लॉन्च कर चुकी है।  3.5 ऑडियो जैक को बहुत सी कंपनियां अपने स्मार्टफोन से रिमूव कर रही है। वनप्लस ने भी OnePlus 6T से 3.5mm जैक को रिमूव कर दिया। हालांकि, आपको अभी भी यह फीचर Nord Series के कुछ फोन्स में देखने को मिलता है।

OnePlus Nord Wired Earphone की कीमत…

799 रुपए इस वनप्लस नोट वायर्ड ईयर फोन की प्राइस रखी गई है तथा यह केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 1 सितंबर से इसकी बिक्री अमेजॉन,  कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट तथा ऑफलाइन स्टोर से आरंभ होगी।

जानिए फीचर्स…

ईयरफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 9.2mm का ड्राइवर मिलता है जो 110±2dB सेंसिविटी के साथ आता है तथा इसमें आपको 102tB का साउंड प्रेशर भी मिलता है। इन ईयर स्टाइल डिजाइन के साथ ये इयरफोन आते हैं तथा यूजर्स के कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए इनको डिजाइन किया गया है।

आपको 3 (S,M,L) साइज के बड्स भी इयरफोन के साथ मिलते हैं। वॉल्यूम अप, डाउन तथा मल्टीफंक्शन बटन कंट्रोल के लिए इसमें दिए जाते हैं।  इसको प्रेस एंड होल्ड, डबल प्रेस तथा ट्रिपल प्रेस करके ऑपरेट किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त IPX4 रेटिंग के साथ यह इयरफोन  आते हैं जो कि पानी तथा पसीने से डिवाइस को सुरक्षित रखते हैं। OnePlus Nord Wired Earphone में आपको OnePlus Bullets Wireless Z BT की तरह ही मैग्नेट्स भी मिलते हैं।

एसडीएम विवेक पर बंदरों ने किया हमला…घायल

0

बुजुर्ग को बचाते वक्त हुआ…पढ़िए क्या है पूरा मामला

Ashoka Times…

पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक पर सैर करते वक्त बंदरों ने हमला कर दिया जिसमें वह मामूली रूप से घायल भी हुए हैं।

जब इस बारे में उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि पाथवे पर सुबह एक बुजुर्ग सैर कर रहे थे जब वह उनके पास से गुजर रहे थे अचानक बंदरों ने उन पर हमला कर दिया उनकी मदद के लिए जैसे ही वह आगे बढ़े बंदरों ने बुजुर्ग को छोड़ उन पर हमला कर दिया वह तेजी से पीछे हटे इस दौरान बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गए जिसमें वह मामूली तौर पर घायल हुए हैं।

 

बंदरों का आतंक…

पांवटा साहिब में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है विशेष तौर पर यमुना विहार और ऐसे ही कई कालोनियों में बंदरों का आतंक इतना है कि लोग अपनी छतों पर भी नहीं जा सकते,

बता दें कि पिछले 3 वर्षों में यमुना विहार सहित दो लोग बंदरों के आतंक के चलते छतों से गिर चुके हैं जिनमें वह गंभीर रूप से घायल भी हुए इसके अलावा दर्जनों लोगों को बंदरों के काटने के कारण अस्पताल का रुख करना पड़ा है

ये भी देखें… ड्रग्स माफिया के खिलाफ उतरी महिलाएं

वही आपको बता दें कि आक्रामक बंदरों को रेस्क्यू करने के लिए एक पूरी टीम पांवटा साहिब में मौजूद है बंदरों को पकड़ने के लिए बकायदा पिंजरे भी बनाए गए हैं लेकिन जिस स्तर पर कार्य किया जाना चाहिए वह नहीं हो पा रहा है कुछ कर्मचारी कम हैं तो कहीं इच्छा शक्ति की भी कमी देखी जा सकती है।

http://प्रदेश में प्रत्येक बच्चे को मिले उच्च शिक्षा…सरकार का धेय…सुखराम चौधरी 2 स्कूलों के शुभारंभ पर बोले मंत्री.. https://bit.ly/3q5WN4u

वहीं कुछ लोगों ने बताया कि सभी बंदर आक्रामक नहीं है बल्कि कुछ बंदर ही आक्रामक है जो अक्सर हमला करते हैं और उनके हमले में ही ज्यादातर लोग घायल होते हैं ऐसे में लोगों ने वन विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि ऐसे आक्रामक बंधुओं को पकड़ कर कहीं दूर जंगलों में छोड़ा जाए ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके।

http://*फेंक न्यूज़ हो रही वायरल देखे क्या है शेख खुशी का कारण…* http://www.ashokatimes.com/?p=55.

प्रत्येक बच्चे को घर द्वार पर मिले गुणवक्ता परक उच्च शिक्षा- सुखराम चौधरी

0

ऊर्जा मंत्री ने किया राजकीय उच्च पाठशाला सिरमौरी ताल, ज्वालापुर व बेहेडेवाला का शुभारंभ

Ashoka Times….

नाहन-01 सितम्बर – बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज पांवटा साहिब विधान सभा के प्रवास कार्यक्रम के दौरान राजकीय माध्यमिक पाठशाला से नव स्तरोन्नत राजकीय उच्च पाठशाला सिरमौरी ताल, ज्वालापुर व बेहेडेवाला का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य में चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि देव भूमि हिमाचल 86 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ देश में दूसरे स्थान पर है और प्रथम स्थान की प्राप्ति की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

http://*फेंक न्यूज़ हो रही वायरल देखे क्या है शेख खुशी का कारण…* http://www.ashokatimes.com/?p=55.

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक उपब्धियां हासिल हुई हैं, जहां पहले इस क्षेत्र में केवल दो +2 विद्यालय कार्यरत थे तथा बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर जाना पड़ता था वहीं आज लगभग हर पंचायत में +2 स्कूल खुल गए हैं तथा वर्तमान में इनकी संख्या बढ़कर 23 हो गई है। विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक शिक्षा की अनिवार्यता को हर एक किलोमीटर के दायरे में एक प्राथमिक स्कूल खोला गया है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुरा देवडा, निहालगढ़ और अजौली में विज्ञान की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोका नगला, पुरूवाला, जमनीवाला, किल्लौर में वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने सहित विभिन्न श्रेणियों के पद सृजित करने को स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके अतिरिक्त राजकीय माध्यमिक विद्यालय अमरकोट, खोडोवाला, ज्वालापुर, सिरमौरी ताल, गुलाबगढ़, खारा, कंडेला, बागरण, भेडेवाला और भाटावाली को राजकीय उच्च विद्यालयों तथा राजकीय उच्च विद्यालय कोटडी व्यास, किशनपुरा और खोदरी माजरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने तथा विभिन्न श्रेणियों के पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति भी प्रदान की गई।
सुखराम चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है जिसमें हिमकेयर, सहारा, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन जैसी योजनाएं शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कदम उठाते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा जो पहले 80 वर्ष थी उसे घटाकर 70 वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया है।घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को 50 पैसे प्रति यूनिट के स्थान पर  केवल 30 पैसे प्रति यूनिट विद्युत प्रदान की है।
उन्होंने सिरमौरी ताल उच्च विद्यालय के लिए नए भवन निर्माण का आश्वासन दिया तथा भवन के समीप से गुजर रही एल.टी. वायर को हटाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने सिरमौरी ताल उच्च विद्यालय से प्राथमिक पाठशाला के लिए सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो इस सड़क के लिए एफआरए की स्वीकृति के लिए मामला भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब क्षेत्र में एफआरए के तहत 65 सड़कें स्वीकृत हुई हैं। उन्होंने सिरमौरी ताल स्कूल में रिक्त चल रहे अध्यापकों के पदों को भरने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने स्कूल के फर्नीचर के लिए 15 हजार की राशि दी तथा ज्वालापुर स्कूल के लिए एक लाख रुपये की राशि देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक फतेह सिंह मेहरालू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, सचिव OBC मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चौधरी, उप निदेशक गोरख नाथ, अधिशाषी अभियंता विधुत बोर्ड अजय चौधरी, प्रधान प्रेमा देवी, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह, पंचायत समिति सदस्य पुनी देवी, प्रधान सोनिया, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, प्रिंसिपल मोहि राम, मुख्यअध्यापिका कविता गर्ग, एसएमसी अध्यक्ष संत राम, एसएमसी ममता देवी, पंचायत समिति सदस्य कृष्ण कुमार,, मुख्यअध्यापिका अरविंद्र कौर, एसएमसी अध्यक्ष राजेश कुमार विभिन्न स्कूलों के अध्यापक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

फेक न्यूज़…देश में वायरल हो रहा वीडियो सच्चा या झूठा…

0

सोशल मीडिया पर किया जा रहा वायरल

Ashoka Times…

फेक न्यूज़… देश में एक वीडियो बेहद तेज गति से वायरल हो रहा है जिसमें से क्रिकेट मैच में भारत की जीत के साथ जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है शेख खुशी मनाते दिख रहे हैं ऐसा वीडियो वायरल कर यह बताया जा रहा है कि एशिया कप में भारत पाकिस्तान के बीच हुए मैच में हार्दिक पटेल ने जब सिक्स मारा था शेख खुशी के मारे उछल पड़े।

लेकिन जब इस पूरे मामले की जांच की गई तो एक बड़े अखबार ने खुलासा किया यह 22 सितंबर 2020 को कुवैत और अरबी फुटबॉल क्लब्स के बीच मैच खेला गया जिसमें यह से अरबी फुटबॉल क्लब द्वारा जीत दर्ज किए जाने के बाद अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

अवैध खनन मामले को लेकर हाईकोर्ट ने बनाई विशेष खंडपीठ…

0

संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू

Ashoka Times…

प्रदेश भर में अवैध खनन के 116 मामले हाईकोर्ट के समक्ष लंबित हैं। इन मामलों पर सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने विशेष खंडपीठ का गठन किया है। इन मामलों की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ के समक्ष 21 सितंबर को होगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में प्रदेश भर में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए राज्य ने संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया था। अवैध खनन से संबंधित एक मामले में राज्य भू वैज्ञानिक ने शपथपत्र के माध्यम से प्रदेश हाईकोर्ट को यह जानकारी दी थी। अदालत को बताया गया था कि जिला सिरमौर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।

परिवारों को जहर खिलाकर लूटपाट करने वाला गिरोह 4 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर…

0

 9 लोगों को खिलाया था जहरीला पदार्थ बमुश्किल बची थी जान…

ASOKA TIME’S…1 August

पांवटा साहिब में परिवारों को जहर खिलाकर लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय है 4 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई बड़ी लीड अपराधियों की नहीं लग पाई है वहीं शहर के लोगों पर अब भी ऐसी खतरनाक लूटपाट का खतरा बना हुआ है।

पांवटा साहिब में 4 दिन पहले भूपपुर में किराएदार बनकर आए दो युवकों ने 9 लोगों को जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया सिर्फ इतना ही नहीं घर में रखा काफी कीमती सामान भी चोरी कर उड़ा ले गए। गनीमत यह रही जहरीला पदार्थ खाने के बाद किसी की जान नहीं गई हालांकि इसमें एक गर्भवती महिला की तबीयत ज्यादा खराब बताई जा रही थी।

वहीं दूसरी ओर यह दोनों ही युवक पोंटा साहिब के एक निजी होटल में काम करते थे और किराएदार बनकर लोगों को जहरीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ लूटपाट का काम करते थे। ऐसा संभव है कि वह इस तरह की खतरनाक वारदात को दोबारा अंजाम दें।

उनमें रिशिपाल सहित चार किरायेदारों ने बताया कि इस पूरी वारदात में उनकी जान भी जा सकती थी बेहोशी की हालत में वह मारकाट भी कर सकते थे फिलहाल 2 दिन बीत गए हैं और अभी तक अपराधियों का पुलिस कोई पता नहीं लगा पाई है उन्होंने कहा यह संभव है कि वह कहीं किराएदार बनकर दोबारा इस तरह की लूटपाट को अंजाम दे सकते हैं।

वही जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वह किराएदार रखने से पहले उनके पहचान पत्र अवश्य लें और पुलिस में वेरिफिकेशन जरूर करवाएं क्योंकि आम आदमी की जागरूकता ही अपराध पर लगाम लगाने में मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब सहित जिला सिरमौर में सभी लोग किराएदार रखने से पहले पहचान पत्र और पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं ।

500 फ़ीट नीचे टौंस नदी में गिरी कार…तीन हिमाचली युवकों की मौत..

0

Asokatime’s…. 1 September

उत्तराखंड राज्य के सीमांत इलाके में एक कार हादसे में हिमाचल के तीन युवकों की मौत हो गई है। 

हादसा बीती देर रात मीनस- विकासनगर सड़क मार्ग पर ईछाडी के पास हुआ है वहीं तीनों युवक मारुती ब्रेज़ा कार में सवार होकर  नेरवा से विकासनगर (उत्तराखंड) की तरफ जा रहे थे।

इस दौरान यह कार ईछाडी बांध से करीब छह किलोमीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो कर करीब 500 फ़ीट नीचे टौंस नदी के किनारे जा गिरी।सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने जब टौंस नदी (Tons River) में एक लाल रंग की गाड़ी को गिरे देखा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को खाई से बाहर निकाला।

वही,तहसीलदार केशव दत्त जोशी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की उत्तराखंड राजस्व पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए है और मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं।

फसल बीमा के लिए कृषि विभाग, पंचायत स्तर पर लगाए जागरूकता शिविर-उपायुक्त

0

फसल बीमा के लिए कृषि विभाग, पंचायत स्तर पर लगाए जागरूकता शिविर-उपायुक्त

‘‘मेरी पाॅलिसी मेरे हाथ’’ कार्यक्रम के तहत उपायुक्त ने 26 लाभार्थियों को बांटी बीमा पाॅलिसी

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही फसल बीमा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को आगे आना चाहिए। उन्होंने किसानों का आहवान किया कि वे बैंकों में स्वयं जाकर फसल बीमा योजना के लिए आवेदन करें और फसल बीमा योजनाओं का लाभ उठाएं।
उपायुक्त सिरमौर आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आज गुरूवार को कृषि विभाग की ‘‘मेरी पाॅलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम’’ के तहत कृषि विभाग परिसर, नाहन में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा पाॅलिसी और मौसम आधारित फसल बीमा योजना पाॅलिसी वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता के अवसर पर बोल रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण के दृष्टिगत किसानों को प्राकृतिक खेती अपनानी चाहिए क्योंकि प्राकृतिक खेती से उत्पन्न होने वाली फसल हमेशा ही लाभदायक रहती है। उन्होंने किसानों से अपनी फसलों में कैमिकल का इस्तेमाल न करने का आग्रह भी किया।
राम कुमार गौतम ने कृषि विभाग से आग्रह किया कि विभाग पंचायत स्तर पर विभिन्न जागरूकता शिविर आयोजित करे ताकि किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ के बारे में उचित और समयबद्ध जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि किसान जितना अधिक फसल बीमा योजनाओं को अपनायेगा उसे विभिन्न कारणों से फसलों को होने वाले नुकसान से भरपाई हो सकेगी।
उपायुक्त ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 26 किसानों को फसल बीमा योजनाओं के तहत पाॅलिसी दस्तावेज वितरित किए जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 10 लाभार्थी तथा मौसम आधारित फसल बीमा योजना के कुल 16 लाभार्थी शामिल हैं।
उप निदेशक कृषि सिरमौर राजेन्द्र ठाकुर ने इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर तथा उपस्थित किसानों का स्वागत करते हुए बताया कि सिरमौर जिला में फसल बीमा योजना के तहत  पंजीकृत किसानों की संख्या 1600 से अधिक हो गई है जबकि मौसम आधारित फसल बीमा योजना के लाभार्थियों की संख्या 2000 से अधिक पहुंच गई है।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा मौसम आधारित फसल बीमा योजनाओं का लाभ उठाए ताकि फसल में लगने वाले रोंगों और मौसम के कारण खराब होने वाली फसलों के नुकसान से किसान बच सकें।इस मौके पर जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान लाभार्थी तथा कृषि विभाग के अधिकारी और फसल बीमा योजनाओं के बीमा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Hello world!

1

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!