8.3 C
New York
Tuesday, November 24, 2026
Home Blog Page 838

अवैध खनन…सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल की जड़ें की जा रही थी खोखली…

0

2 ट्रेक्टर जब्त, 30 हजार जुर्माना… लोगों ने कहा किया जाए मामला दर्ज…

Ashoka Times…2 September

हिमाचल व उत्तराखंड को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण यमुना पुल की जड़ में ट्रैक्टरों द्वारा अवैध खनन करने की सूचना मिलते ही वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर को जब्त किया और 30,000 जुर्माना लगाया।

हिमाचल प्रदेश को उत्तराखंड और अन्य राज्यों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण और सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील यमुना पुल की जड़ों में अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वनरक्षक दीपराम, वनकर्मी कीर्तन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए खनन करने वाले माफियाओं का पीछा किया और उन्हें पकड़कर ट्रैक्टर जप्त कर लिए। इस दौरान उनपर ₹30000 का जुर्माना भी लगाया गया है।

वाहन चालकों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत कारवाई की गई व जुर्माना भी वसूला गया सिर्फ इतना ही नहीं अवैध खनन करने वाले कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए और वह विभाग को कार्यवाही ना करने के लिए कहने लगे लेकिन विभाग ने बिना रुके कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर जब्त किए और जुर्माना भी लगाया।

वहीं शिवम, कुलदीप, ध्रुव ने आवाज उठाते हुए कहा कि सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण यमुना पुल के नीचे अवैध खनन करने वालों के खिलाफ मामले भी दर्ज करवाए जाएं ताकि भविष्य में वह इस तरह की गलती ना दोहराएं।

http://*पांवटा साहिब में बड़े बदलाव को तैयार जनता…रोशन* *भ्रष्टाचार पर ना भय, ना ही कोई जवाबदेही* https://bit.ly/3B8PoI4

डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने कहा कि यमुना पुल बेहद संवेदनशील ब्रिज है इसके नीचे कुछ ट्रैक्टर अवैध खनन कर रहे थे जिन पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

http://*हरप्रीत रतन ने किया टिकट के लिए आवेदन… विकास की दूरगामी सोच नहीं रखते विधायक* *करोड़ों रुपए खर्च, शहरी ग्रामीण सड़कें और मूलभूत सुविधाएं अब भी दोयम दर्जे की…* https://bit.ly/3wPlupw।

http://*एसडीएम विवेक पर बंदरों ने किया हमला…घायल* *बुजुर्ग को बचाते वक्त आए चपेट में…पढ़िए क्या है पूरा मामला…* https://bit.ly/3wPrrmt

03 व 04 सितम्बर को पांवटा साहिब विधान सभा के प्रवास पर होंगें ऊर्जा

0

Asokatime’s… 2September

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी 03 व 04 सितम्बर 2022 को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री पांवटा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न उद्घाtटन, शिलान्यास तथा जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 03 सितम्बर को प्रातः 11 बजे गोयल धर्मशाला पांवटा साहिब में अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इसके पश्चात, वह दोपहर 03 बजे संपर्क मार्ग राजपुर से कुलथीना का शिलान्यास एवं कुलथीना में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री 04 सितम्बर को लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप के साथ प्रातः 11 बजे सांझा प्रागंण हरिजन बस्ती, वार्ड न0 6 गांव पागर, ग्राम पंचायत डाण्डा का उद्घाtटन एवं शिव मंदिर प्रांगण डाण्डा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।इसके पश्चात दोपहर 03 बजे ग्राम जोहड़ो में संपर्क मार्ग अमरगढ़-जोहड़ो क्यारदा आई० पी० एच० कलौनी माजरा का शिलान्यास एवं जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

पांवटा साहिब में बड़े बदलाव को तैयार जनता…रोशन

0

भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी बेखौफ…ना कोई भय, ना ही कोई जवाबदेही

Ashoka Times…2 सितम्बर

पांवटा साहिब में राजनीतिक पार्टियों पर एक अलग दबाव रखने वाले बाहती समुदाय के बड़े नेता रोशन लाल शास्त्री ने कहा कि पांवटा साहिब में बदलाव के लिए जनता तैयार है।

उन्होंने कहा कि लोग अनुभवी हैं भ्रमित करने वाला प्रचार प्रसार किसी काम नहीं आने वाला विधानसभा में कितना विकास हुआ है यह जनता जानती है आने वाले समय में एक बड़े बदलाव के संकेत दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लगातार उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है कि रोशन लाल शास्त्री चुनाव नहीं लड़ेंगे मैं उन सभी को जवाब देना चाहता हूं कि लोगों को गुमराह करना छोड़ दें अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो इससे बेहतर कुछ नहीं और अगर नहीं देती है तो वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने केवल अपने नजदीकी लोगों का विकास किया आम जनता को उस दर्जे के विकास नहीं मिल पाए जिसकी वह हकदार थी आज भी अधिकारी आंख बंद कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं ना कोई भय है और ना ही कोई जवाब नहीं ऐसे में विधानसभा का विकास किस स्तर पर हो रहा है यह किसी से छुपा नहीं है ।

उन्होंने कहा कि अगर वह जनता के बीच जा रहे हैं और उन्हें सभी से प्यार और सम्मान मिल रहा है उन्होंने कहा हार जीत से वह नहीं डरते लेकिन लड़ना तय है।

1 किलो38 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार..मामला दर्ज

0

Asokatime’s…. 2 September 

जिला कुल्लू के बंजार थाना की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक महिला को 1 किलो 38 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

महिला की पहचान रूप की देवी(43 वर्षीय) पत्नी मान चन्द गांव शरण डागर रेला तहसील सेंड बंजार निवासी के तौर पर हुई है।

पुलिस की टीम ने थाटीबीड़ के भियाली पास नाकाबंदी की थी।इसी दौरान थाटीबीड़ की तरफ से आ रही महिला को चैंकिग के लिए रोका उसके बैग के अन्दर 1 किलो 38 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस ने चरस तस्कर महिला की देवी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करी से जुड़ी महिलाओं के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पंजाब के एक शख्स ने पार्वती नदी लगाई छलांग..जांच में जुटी पुलिस

0

Asokatime’s… 2 September 

जिला कुल्लू पार्वती नदी में पंजाब के एक शख्स ने छलांग लगाकर अपनी जान गवाई।

यह घटना भुंतर-मणिकर्ण मार्ग में सूमारोपा के पास की है आसपास के लोगों ने उसे नदी में छलांग लगाते हुए देखा है।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि एक पर्यटक नदी किनारे पहुंचा और अपना सामान किनारे रखकर पार्वती नदी में कूद गया। देखते ही देखते वह पार्वती नदी की तेज धारा में बह गया।

लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम के साथ तलाश शुरू कर दी है।

एसपी कुल्लू ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। व्यक्ति ने नदी में छलांग क्यों लगाई पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

हरप्रीत रतन ने किया टिकट के लिए आवेदन… विकास की दूरगामी सोच नहीं रखते विधायक

0

करोड़ों रुपए खर्च, शहरी ग्रामीण सड़कें और मूलभूत सुविधाएं अब भी दोयम दर्जे की…

Ashoka Times…2 September

विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर हरप्रीत रतन ने भी टिकट के लिए आवेदन किया। जिसके पश्चात कुछ अनुभवी और जोश से भरे युवा साथियों के साथ आगे की रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी की। 

पांवटा साहिब बैठक के दौरान उन्होंने कहा पांवटा साहिब को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए बड़े बदलाव की आवश्यकता है इसके लिए कई सुझाव सामने आए हैं, जल्द ही उन पर काम शुरू करेंगे। आप सभी साथियों का सहयोग और उत्साहवर्धन के लिए आभार…

वही इस बारे में हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह जनहित के लिए राजनीति में आ रहे है उन्होंने कहा कि शहर की दुर्दशा देखकर ऐसा लगता है कि जैसे भविष्य में भी विकास केवल नाम का रह जाएगा।

http://खेल प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन रहा अव्वल… फुटबॉल में प्रथम तो बास्केटबॉल में झटका दूसरा स्थान… https://bit.ly/3ejr5xR

करोड़ों रुपए खर्च कर के भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ना तो अच्छी सड़कें हैं और ना ही कोई मूलभूत सुविधाएं। एक नजरिया जो विधायक में होना चाहिए वह कहीं भी नजर नहीं आता जिसका जैसा मन कर रहा है वैसे ही काम चला हुआ है।

https://youtu.be/5flr-69SMe8।

उन्होंने कहा कि अधिकारी विधायक की सुनते नहीं मनमर्जी से काम हो रहे हैं जहां करोड़ों रुपए खर्च करके भी शहर और ग्रामीण सड़कें बेहद दोयम दर्जे की बन रही है तो वही ठेकेदार भी खूब मलाई चाट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सचमुच प्रदेश और पांवटा साहिब का विकास चाहिए तो बदलाव जरूरी है और जनता बदलाव के पूरे मूड में दिख रही है।

http://*परिवारों को जहर खिलाकर लूटपाट करने वाला गिरोह 4 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर…* https://bit.ly/3cB4SuX।

http://*पांवटा में सक्रिय बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार, 20 बाइकों की हुई शिनाख्त….* *पांवटा में बड़े कबाड़ी संदेह के दायरे में…पढ़िए क्या है पूरा मामला…* https://bit.ly/3B2yE51.

 

Nokia 2660 Flip स्मार्टफोन हुआ लॉन्च… जानिए कीमत

0

Asokatime’s… 2 September 

भारत में नोकिया का लेटेस्ट 4G VoLTE फीचर फोन Nokia 2660 Flip HMD ग्लोबल ने लॉन्च कर दिया है। स्लिप डिजाइन के साथ यह स्मार्टफोन आता है। डुएल स्क्रीन, दमदार बैटरी, स्नेक गेम और वायरलेस एफएम रेडियो जैसे शानदार फीचर से यह स्मार्टफोन लेस है।

फोन में हियरिंग एड कंपैटिबिलिटी तथा एक वैकल्पिक नोकिया चार्जिंग क्रैंडल भी इस 4G फीचर से लैस फोन में मिलता है। 4,699 रुपए इस Nokia 2660 Flip फोन की कीमत है। इस फोन को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फीचर फोन को ऑफलाइन अधिकृत रिटेलर्स या नोकिया ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

फीचर फोन हियरिंग एड कंपैटिबिलिटी और एक बड़े डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। यह लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ प्रदान करने का भी वादा करता है। इसी के साथ फोन में एक एमरजैंसी बटन भी दिया गया है जो यूजर्स को अपने परिवार और दोस्तों से जल्दी से संपर्क करने में सहायता प्रदान करता है। आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए आप इस फोन में 5 फोन नंबर सेव कर सकते हैं।

1450mAh की रिमूवल बैटरी

2.8 इंच का डिस्प्ले नोकिया 2660 फ्लिप फोन में दिया गया है। यह फोन VoLTE सपोर्ट के साथ डबल 4G कनेक्टिविटी ऑफर करता है। इसी के साथ 1450mAh के रिमूवल बैटरी आपको इसलिए फोन में मिलती है। माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट के साथ यह फीचर फोन आता है और ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सीरीज 30+ पर यह कार्य करता है।

0.3MP का कैमरा

कंपनी इसमें Unisoc T107 प्रोसेसर ऑफर कर रही हैं। विजिए कैमरा से यह फोन लेस है। फोटोग्राफी के लिए आपको 0.3 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ इसमें दिया जाता है। इसी के साथ यह फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। यूजर के मनोरंजन के लिए कंपनी इसमें रेसिंग अटैक, डूडल जंप और स्नेक जैसे गेम दे रही है। एफएम रेडियो सपोर्ट भी आपको इस फोन में मिलेगा।

जानिए बजाज सिटी 125एक्स से लेकर हिमालयन 450 का टीजर…

0

Asokatime’s….2 September

पिछले हफ्ते बाइक जगत में कई नए मॉडल लांच हुए हैं तथा कुछ मॉडल को बंद भी किया गया है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 का टीजर भी इसके साथ ही जारी कर दिया है। वही प्योर ईवी ने ट्रायस्ट 350 तथा बजाज सीटी 125 एक्स को लॉन्च कर दिया है।

1. रॉयल इनफील्ड हिमालयन 450 टीजर
पहला टीजर रॉयल इनफील्ड हिमालयन 450 का जारी कर दिया है। कीचड़ भारी सड़क पर हिमालयन बाइक को इस टीजर में चलते दिखाया गया है।हिमालयन 411 मॉडल यह कंपनी की होने वाले है जो कि वर्तमान मॉडल से बहुत अधिक ताकतवर होगी। कई सारे बाइक्स के साथ कंपनी की इस बाइक को टेस्ट करके देखा जा सकता है।

रॉयल इनफील्ड ने यह टीजर अपने अकाउंट पर जारी किया था। जिस पर 1,2,3..टेस्टिंग के लिए लिखा गया था। पहली नजर में देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह वर्तमान में बेची जा रही हिमालयन नहीं है। बाइक के सामने एलईडी हेडलाइट को इसमें देखा जा सकता है। परंतु डिजाइन के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इससे पहले भी नई हिमालयन को कई बार टेस्ट करते हुए दिखाया जा चुका है।

बजाज पल्सर 180 बंद

भारतीय बाजार की एक लोकप्रिय मोटरसाइकिल रेंज बाइक स्कूटर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की पल्सर इस रेंज में शामिल है। जिसमें बजाज पल्सर 180 सीरीज भी है। लेकिन अब पल्सर 180 सीरीज को कंपनी ने बंद कर दिया है। बजाज पल्सर 180 रेंज को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से भी हटा दिया गया है।

3. बजाज सिटी 125 एक्स लॉन्च…
बजाज सिटी 125 एक्स को बजाज ने भारत में अपने सबसे सस्ती 125 सीसी बाइक के रूप में लॉन्च कर दिया है 71,354 रुपए में एक्स शोरूम की कीमत पर बजाज ने सिटी 125 एक्स को लॉन्च किया है। देश में बिकने वाली यह सबसे किफायती 125 सीसी बाइक कीमत के तौर पर बन गई है। ग्रीन एंड ब्लैक, रेड एंड ब्लू और ब्लू एंड ब्लैक तीन रंगों में बजाज ने सिटी 105 एक्स को उपलब्ध किया है। DTS-i और एयर कूल्ड इंजन के साथ बजाज सिटी 125X आती है। यह इंजन 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क 10 बीएचपी की पावर के साथ जनरेट करता है। 5 -स्पीड गियर बॉक्स से इंजन को जोड़ा गया है इस सेगमेंट में हौंडा शाइन और सुपर स्प्लेंडर को बजाज सिटी 125X टक्कर देती है।

4. प्योर ईवी ट्रायस्ट 350 लॉन्च..

1,54,999 रुपए की कीमत पर प्योर ईवी ट्रायस्ट 350 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की पहली बाइक है तथा यह 140 किलोमीटर के रेंज के साथ आती है। इसके डिजाइन को भारत में ही विकसित किया गया है। PYOR ईवी ट्रायस्ट 350 का उत्पादन भी भारत में किया जा रहा है।

100 डीलरशिप के माध्यम से प्योर ईवी ट्रायस्ट 350 को देशभर में बेचने वाली है। इसमें एलईडी टेल गेट, एलईडी हेड लाइट, डीआरएल व टर्न सिग्नल को भी एलईडी रखा गया है। 7 इंच का एलईडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक में उपलब्ध कराया है। इसी के साथ ऑडोमीटर और स्पीडोमीटर दोनों को भी डिजिटल ही रखा गया है।

खेल प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन रहा अव्वल…

0

फुटबॉल में प्रथम तो बास्केटबॉल में झटका दूसरा स्थान…

ASOKA TIME’S

मानपुर देवड़ा में चल रही खेल प्रतियोगिता के दौरान अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान पर अपना दबदबा कायम किया।

बता देखें अंडर 14 खेल प्रतियोगिताएं मानपुर देवड़ा खेली गई इस दौरान गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में तारूवाला स्कूल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

http://एसडीएम विवेक पर बंदरों ने किया हमला…घायल बुजुर्ग को बचाते वक्त हुआ…पढ़िए क्या है पूरा मामला https://bit.ly/3wPrrmt

इसके अलावा अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में भी गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया बास्केटबॉल में प्रथम स्थान तो वही एथलेटिक्स में भी स्कूल के बच्चों ने नाम चमकाया इसके अलावा 100 मीटर 400 मीटर 800 मीटर 15 सौ मीटर और रिले रेस में भी बच्चों का खेल उम्दा रहा।

वहीं दूसरी और जामनीवाला में बास्केटबॉल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान प्राप्त किये।

http://*प्राइवेसी की करें चिंता… इंस्टाग्राम कर रहा आपके लोकेशन शेयर…!* https://bit.ly/3cE47RU.

इस अवसर पर डायरेक्टर गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल बीएस सैनी और प्रधानाचार्य देवेंद्र कौर साहनी ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं जीवन में अति आवश्यक पहलू है पढ़ाई के साथ हमें मानसिक और शारीरिक शक्ति बनाए रखने के लिए खेल प्रतियोगिताएं बेहद जरूरी है।

https://youtu.be/jMle_eai_h4.

 

 

जिला सोलन में मिला महिला का शव…जांच में जुटी पुलिस…

0

Asokatime’s… 2 September

जिला सोलन सब्जी मंडी के नजदीक आश्रय गौशाला के समीप एक महिला का शव बरामद हुआ।

मृतक महिला की पहचान पारो देवी निवासी मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी। वही,महिला का शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।पुलिस ( Poice) के अधिकारी व कर्मचारी तुरन्त मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए है। वहीं एसएफएल टीम को भी मौके पर पहुंचने के लिए सूचित कर दिया गया है।

मामले की पुष्टि डीएसपी संतोष शर्मा ने बताया कि महिला को रंगड़ों द्वारा कई स्थानों से काटा गया प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच में की जा रही है।